scriptSeptember Monthly Horoscope 2022: जानिए 2022 का सितंबर महीना सभी राशियों के लिए कैसा होगा | september monthly horoscope 2022 september masik rashifal | Patrika News

September Monthly Horoscope 2022: जानिए 2022 का सितंबर महीना सभी राशियों के लिए कैसा होगा

locationनई दिल्लीPublished: Aug 20, 2022 11:41:57 am

Submitted by:

Tanya Paliwal

September 2022 Masik Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों वाले लोगों के जीवन पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं इस साल 2022 में सितंबर का महीना सभी राशि वालों के लिए कैसा होगा…

september 2022 rashifal, september 2022 masik rashifal, monthly horoscope september 2022, september mahine ka rashifal, september 2022 horoscope,

September Monthly Horoscope 2022: जानिए 2022 का सितंबर महीना सभी राशियों के लिए कैसा होगा

सितंबर मासिक राशिफल 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह नक्षत्रों की बदलती चाल के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। मासिक राशिफल में आप जानेंगे सभी 12 राशि वालों के करियर, शिक्षा, आर्थिक, वैवाहिक जीवन, व्यापार, नौकरी से जुड़ी जानकारी। ज्योतिष अनुसार सितंबर माह में शुक्र, मंगल, गुरु, सूर्य तथा बुध ग्रह का गोचर होगा। तो आइए जानते हैं सितंबर 2022 का महीना मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि: मेष राशि के लोगों को सितंबर माह में हर काम धैर्य से करना होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि: सरकारी अधिकारियों के लिए सितंबर महीना शुभ संकेत लेकर आ रहा है। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रमोशन मिलने की संभावना है। मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे।

मिथुन राशि: रिश्तो में मेल-जोल बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। यह माह जीवन में आपके लिए कई खुशियां लेकर आ सकता है।

कर्क राशि: यह माह आपके लिए शुभ होने वाला है। रुक हुआ धन वापस मिलेगा। हालांकि खर्चे बढ़ सकते हैं। इस महीने छात्रों के सामने कई अच्छे मौकेआएंगे। करियर में परिवर्तन करने का विचार मन में आ सकता है।

सिंह राशि: वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक स्तर या कार्यस्थल पर आप अपनी वाणी से किसी को ठेस पहुंचा सकते हैं जो कि सही नहीं है। महीने की शुरुआत में सिंह राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि: क्रोध बढ़ सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखने के लिए दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करें। सितंबर महीने में कई चुनौतीपूर्ण कार्य को सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है।



तुला राशि: व्यापारियों के लिए यह माह लाभदायक साबित हो सकता है। कार्यों के दौरान ऊर्जावान महसूस करेंगे। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में कई बड़े लाभ मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि: अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। दूसरों के लिए व्यवहार में थोड़ी कोमलता लानी होगी। घरवालों के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है जिसे जीवनसाथी के साथ मिलकर हल करने में सफल होंगे।

धनु राशि: इस माह आपको अपने परिवारिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को लेन-देन के मामले में ध्यान रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

मकर राशि: मकर राशि वालों को इस माह निर्णय लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में उलझनें पैदा हो सकती हैं। घरवालों को अपनी बात समझाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी से बातचीत करते समय संयम बरतना होगा।

कुंभ राशि: यह महीना आपके लिए कई अवसर लेकर आ रहा है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे।

मीन राशि: मीन राशि के लोगों के लिए सितंबर माह कई दुविधाएं पैदा कर सकता है। कोई भी फैसला अपने बड़ों की सलाह के बिना न लें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो