14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Gochar 2026: आज 14 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य का हो गया है गोचर, अब इन 2 राशियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण, संभलकर लें फैसले

Sun Transit in Mesh Rashi: 14 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मेष सूर्य की उच्च राशि मानी जाती है, इसलिए सामान्य तौर पर यह गोचर कई राशियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 14, 2026

Surya gochar 2026, surya ka mesh rashi me gochar,

मेष राशि में सूर्य का प्रवेश इन राशियों को रहना होगा सतर्क|Freepik

Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर 2026 इस बार 14 अप्रैल को बेहद खास माना जा रहा है, जब सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। सुबह करीब 09:09 बजे से 09:38 बजे के बीच यह गोचर पूर्ण होगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। जहां एक ओर यह परिवर्तन कई लोगों के लिए तरक्की और सफलता के नए रास्ते खोलेगा, वहीं दो राशियों को करियर, धन और निर्णयों के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं इस सूर्य गोचर का असर किन 2 राशियों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

वृषभ राशि वाले सोच-समझकर उठाएं कदम

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर द्वादश भाव में हो रहा है, जो खर्च, हानि और मानसिक दबाव से जुड़ा माना जाता है। इस दौरान आपको अपने आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बिना सोचे-समझे कोई बड़ा निवेश या करियर से जुड़ा फैसला लेने से बचें, खासकर मई के मध्य तक।पारिवारिक जीवन में भी संयम जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकता है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। गलत संगति से दूरी बनाना इस समय आपके लिए बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न बरतें, खासकर थकान और आंखों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

उपाय: रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें।

कन्या राशि: अचानक परिस्थितियों के लिए रहें तैयार

कन्या राशि के लिए सूर्य का गोचर अष्टम भाव में हो रहा है, जिसे अचानक घटनाओं और बदलावों का घर माना जाता है। इस समय जीवन में कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, क्योंकि चोट लगने की संभावना बन सकती है।आर्थिक मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें और अपने निर्णय खुद लेने की कोशिश करें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, जिससे मन थोड़ा अशांत रह सकता है।स्वास्थ्य के लिहाज से पेट और आंखों से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं, इसलिए खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें।

उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, इससे मानसिक शांति और आत्मबल बढ़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग