
Tarot Horoscope 2 January 2025: आज चार राशियों कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन को अच्छा खासा लाभ होने के संकेत है। इनको धन लाभ के साथ-साथ संतान प्राप्ति की संभावना है। बाकि अन्य राशियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आइए जानते हैं टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार सभी राशियों का आज काटैरो राशिफल।
मेष राशि के जातकों को आज अपने क्रोध और जलन पर नियंत्रण रखना है। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको संतान की तरफ से कोई निराशाजनक समाचार मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि के लोगों को आज काम का बोझ मालूम पड़ेगा। आज किसी के साथ अनावश्यक विवाद होने की संभावना है। आपका कोई नजदीकी या सहयोगी आपको परेशानी में डाल सकता है। किसी बात को लेकर चिंता न करें। क्योंकि इसका असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई देगा।
टैरो कार्ड्स के अनुसार मिथुन राशिवालों को आज के दिन कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। इसके साथ ही योग आदि पर ध्यान दें।
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अपने परिचितों के साथ लेनदेन करते समय सावधानी करने की जरूरत है। वरना बाद में आपके संबंध खराब हो सकते हैं। मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है। प्रेम संबंधों के लिए सामान्य रहने वाला है।
सिंह राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज का दिन नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। परेशानियों को धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है।
टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार आज का दिन कन्या राशिवालों के लिए शिक्षा और संतान की तरफ से संतोषजनक परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में किसी के प्रति नराजागी हो सकती है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो आज उनसे अपने प्यार का इजहार कर ही दें।
टैरो कार्ड्स के मुताबिक तुला राशि के लोगों के लिए आज के दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। साथ ही किसी सहयोगी के साथ विवादों और झगड़ा हो सकता है। लेकिन दिनभर में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काम की दिशा में कमी महसूस करा सकता है। ऐसे में आपको अपना ध्यान केंद्रित रखने की आवश्यकता है। आज आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। आप रोमांस का भरपूर आनंद लेंगे। इसके साथ ही आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं।
टैरो कार्ड्स के अनुसार आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए कई समस्याओं और मतभेदों को सामने ला सकता है। जिस वजह से आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आप काफी व्यस्त भी रहेंगे। नए अवसर आपके सामने आएंगे। आपकी यात्रा अच्छे परिणाम देने वाली साबित होगी। इसके अलावा आज आपका आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। अपने प्यार को लेकर गंभीर और सतर्क रहें।
कुंभ राशि वाले लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। आज किसी के भी साथ व्यर्थ की होड़ न करें। खासकर आज अजनबियों से सावधान रहें। व्यापारी वर्ग के लोगों को भी संभलकर रहने की जरूरत है। क्योंकि आज व्यापारी वर्ग के लोगों को नुकसान होने की संभावना है। आपके प्रेम संबंधों में खटास देखने को मिल सकती है।
टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतान के मामले में बेहतर रहेगा। कुछ लोगों को संतान सुख भी प्राप्ति होगी। आज आपको अपने मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना भी करना पड़ सकता है। आज आप अपने पार्टनर के साथ समय बीताएंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
Updated on:
02 Jan 2025 07:56 am
Published on:
01 Jan 2025 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
