
Saturday 12 june 2021 Horoscope
किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शनिवार Saturday, 12 जून 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है...
: आज का 12 June 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि के बीच कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है।
: आज का 12 June 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक यात्रा के योग के बीच धर्म कर्म में रूचि बढेगी।
: आज का 12 June 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।
: आज का 12 June 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला और पदोन्नति के योग हैं। आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
: आज का 12 June 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है। अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिमेदारी को समझें।
: आज का 12 June 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
धन संचय में सफल होगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहे।
: आज का 12 June 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हे आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुक्सान आपके साथ कई लोगो का भी होगा।
: आज का 12 June 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे, मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें समाधान हो जाएगा।
: आज का 12 June 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। उसे अपने से बड़ों से चर्चा कर सुलझाएं।
: आज का 12 June 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
काम को समय पर करना सीखें। ध्यान रखें जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य मिलने की संभावना।
: आज का 12 June 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी।
: आज का 12 June 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा। केवल पैसा कमाने में ही न लगें अपनी जिम्मेदारियां भी पूरी करें।
Published on:
11 Jun 2021 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
