2. तेल-
तेल का शनिदेव से खास संबंध माना जाता है। न्याय के देवता से खास जुड़ाव के चलते इसे हमेशा ही अपनी मेहनत से कमाए पैसों से खरीदकर ही घर लाना चाहिए। तेल को कभी भी दान में या मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माना जाता है कि दान स्वरूप तेल से शनि की अशुभ स्थिति का भी सामना करना पड़ता है।
3. लोहा-
लोहे को हमेशा ही शनि देव से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में शनिवार के दिन तो घरों में तक लोहे को लाना अनुचित माना गया है, माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव नाराज होते हैं। वहीं लोहा का दान लेना मतलब शनि का दान लेना माना जाता हैै। अर्थात जिस किसी से आपने लोहा दान में लिया है, उस व्यक्ति के शनि का प्रतिकूल प्रभाव आपने खुद पर ले लिया है। ऐसे में लोहे को कभी भी मुफ्त में या दान में नहीं लेना चाहिए।