नई दिल्ली। इस साल दीपावली (Diwali 2020) 14 नवंबर को मनाई जा रही है। दीपावली पर लगातार कई दिन तक उत्सव मनाया जाता है, इसकी शुरुआत धनतेरस (Dhanteras) से होती है। धनतेरस पर बर्तन, आभूषण और दीगर सामान खरीदने की परंपरा है। वैसे कोई भी पर्व या त्योहार हो लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार मनाते या खरीदारी करते हैं। लेकिन धनतेरस पर लोग नई वस्तु ख़रीदते जरूर है। वैसे शास्त्रों में भी उल्लेख है कि खरीदारी के साथ ही दानपुण्य भी करना चाहिए।