
How to Please goddess lakshmi
हिंदू धर्म में 33 कोटी देवी देवताओं को माना गया है। ऐसे में अधिकांश प्रमुख देवताओं के लिए सप्ताह में एक दिन विशेष माना गया है। सप्ताह के सभी दिनों को ग्रहों के आधार पर Jyotish में वर्णित किया गया है। इन्हीं दिनों में एक शुक्रवार भी है और शुक्र को ज्योतिष में भाग्य का कारक माना गया है। ऐसे में यह दिन धन धान्य की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है जो इस दिन की कारक देवी मानी गई हैं।
ऐसे में आज शुक्रवार होने के चलते हम आपको devi Lakshmi को प्रसन्न करने के शुक्रवार से जुड़े कुछ सरल उपायों के बारे में बता रहे हैं।
दरअसल देवी माता लक्ष्मी को हिन्दू धर्म में धन और वैभव की देवी माना गया है। ऐसे में मान्यता है कि यदि इनकी पूजा निर्मल हृदय से की जाए तो धन और वैभव की प्राप्ति होती है। वहीं यदि किसी कारणवश माता लक्ष्मी एक बार रुष्ट हो जाएं तो भयंकर दरिद्रता का सामना करना पड़ता है।
वहीं वास्तु की जानकार रचना मिश्रा के अनुसार कई बार तो कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी संतोषजनक फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में इसका कारण Vastu dosh भी हो सकता है।
ऐसे पाएं माता लक्ष्मी की विशेष कृपा...
: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की दक्षिण-पूर्व दिशा धन की दिशा कहलाती है। ऐसे में इस दिशा की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दरअसल देवी लक्ष्मी हमेशा स्वच्छ स्थानों पर ही वास करती हैं। ऐसे में घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
साथ ही इस दिशा को हरे-भरे पौधे से सजाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन की समस्याएं दूर होकर फंसा हुआ धन भी वापस पाने में आसानी होगी।
: वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा भगवान Kuber की मानी जाती है। ऐसे में यहां कुबेर यंत्र, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की मूर्ति रखना उचित माना गया है। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से घर में धन- धान्य की बरकत हमेशा बनी रहती है।
वहीं चूंकि Friday का दिन देवी लक्ष्मी का माना जाता है। ऐसे में इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। इसके लिए मां लक्ष्मी की मूर्ति या प्रतिमा के सामने देसी घी का दीपक जलाने के बाद माता लक्ष्मी को हल्दी और कुमकुम, गुडहल के फूल चढ़ाएं और फिर धूपबत्ती करके आरती उतारें। साथ ही माता लक्ष्मी को खीर का भोग भी लगाएं।
इसके अलावा दूध और गुड़ से तैयार मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद के तौर पर बांटे। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। साथ ही धन संबंधी परेशानी भी दूर हो जाती है।
यह भी माना जाता है कि घर की महिलाओं का अपमान करने से लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। इसलिए कोशिश करें कि महिलाओं का अपमान न करें।
शुक्रवार: पैसे की तंगी दूर करने के उपाय...
मान्यता के अनुसार धन की देवी लक्ष्मी के दिन शुक्रवार को जो भी व्यक्ति सच्चे मन से Goddess की पूजा और इनसे जुड़े कुछ उपाय करता है, उस पर देवी लक्ष्मी की असीम कृपा होती है। जिसके कारण जीवन की परेशानियों के साथ अन्न व धन की कमी भी दूर हो जाती है।
इसके साथ ही वैवाहिक जीवन भी सुखमय हो जाता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को खुश करने और उनकी कृपा पाने के कुछ उपाय बताए जाते हैं, जिनके संबंध में मान्यता है कि इन उपायों को अपनाने से धन से जुड़ी सभी दिक्कतें दूर हो जाती हैं…
: शुक्रवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में नहाने के बाद सफेद या गुलाबी कपड़े पहनें। इसके बाद देवी लक्ष्मी के मंदिर या पूजाघर में देवी माता लक्ष्मी के सामने खड़े होकर कमल का फूल चढ़ाते हुए श्री सूक्त का पाठ करने से जीवन में चल रही धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।
: देवी लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए उनके मंदिर या अपने पूजा घर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा आदि चीजें चढ़ाएं, इससे घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होगी।
: देवी लक्ष्मी के दिन यानि शुक्रवार को घर या दुकान की तिजोरी में कमल का फूल रखें। उस फूल को करीब 1 महीने रखने के बाद उसकी जगह पर नया फूल रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होने के साथ कारोबार व व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
इसके अतिरिक्त शुक्र को ज्योतिष में भाग्य का कारक ग्रह माना गया है, वहीं इस दिन यानि शुक्रवार की कारक देवी लक्ष्मी हैं।
: ऐसे में शुक्र ग्रह की कृपा पाने के लिए अपने शरीर के साथ घर की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। ऐसा न करने पर आपको शुक्र के बुरे प्रभावों को झेलना पड़ सकता है। वहीं शुक्र को प्रसन्न करने के लिए घर को साफ-सुथरा रखने के साथ सदैव साफ कपड़े पहनें।
: इसके अलावा शुक्र ग्रह की कृपा पाने के लिए खाने से पहले अपने भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे या कुत्ते के लिए निकाल कर रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से शुक्र की व्यक्ति पर विशेष कृपा होती है।
Published on:
11 Jun 2021, 11:09 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.