
23 april 2021 rashifal
आज साल 2021 में अप्रैल की 23 तारीख को शुक्रवार friday का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु माना जाता है। शरीर में यह कमर से नीचे तो वहीं कुंडली में भाग्य के कारक माने गए हैं।
इनका रंग गुलाबी व रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी देवी माता लक्ष्मी हैं। वहीं इस दिन माता संतोषी और मां वैभव लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है।
: आज का 23 April 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत हैं । सम्पति के विवाद समाप्त हो सकते हैं । पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। वाहन खरीदने के लिए उपयुक्त समय है।
: आज का 23 April 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाये रखें। परिवार में शांति बनाए रखने से लाभ होगा। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। दिन मध्यम है।
: आज का 23 April 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
समय की अनुकूलता का आभास होगा।लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। खर्च बढ़ेंगे।
: आज का 23 April 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कॅरियर में बदलाव आएगा। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच से परे काम होने से दुविधा में रहेंगे।
: आज का 23 April 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।
: आज का 23 April 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। निराशा कम होगी। समय की अनुकूलता का आभास होगा। खर्च की जगह लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।
: आज का 23 April 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाये लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। हर प्रयास को सफल बनाने की कोशिश करें, पैसों की हर स्थिति पर नजर बनाये रखें।
: आज का 23 April 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश और लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधो में मधुरता आयगी।
: आज का 23 April 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। लेकिन, भय भी बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे। विदेश जाने के योग बनेंगे।
: आज का 23 April 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। लेकिन, सोचने समझने की शक्ति में कमी आयगी । माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा । विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं ।
: आज का 23 April 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर विवादों की सम्भावना है, उचित होगा आप संयम से काम लें। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। तनाव की स्थिति में अपना आपा न खोएं। सबकी बात सुनकर ही निर्णय लें।
: आज का 23 April 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आज पुराने रोग उभरने की संभावना है।
Published on:
22 Apr 2021 05:55 pm
