9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Tarot Rashifal 10 April: इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ, इन राशियों को संभलकर लेना होगा फैसला, पढ़ें आज का टैरो संकेत

Tarot Rashifal 10 April 2026: शुक्रवार का दिन ऊर्जा, अवसर और कुछ अहम सीख लेकर आया है। टैरो कार्ड्स के संकेत बता रहे हैं कि आज कुछ राशियों के लिए आर्थिक और करियर से जुड़े मौके खुल सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को अपने फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का टैरो संकेत।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

image

ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा

Apr 09, 2026

Tarot Rashifal, today tarot rashifal Hindi, zodiac tarot prediction hindi,

मेष से मीन तक जानें आज का टैरो राशिफल|Patrika.com

Today Tarot Rashifal 10 April: शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है, जहां कुछ लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं तो वहीं कुछ को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। ग्रहों की चाल और टैरो कार्ड्स के संकेत आज आपके करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं। प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, आज का दिन कई नए अवसरों के साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आ सकता है। ऐसे में संयम और समझदारी से लिए गए निर्णय ही आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए क्या कहते हैं आज के टैरो संकेत।

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है और जरूरत पड़ने पर उधार भी लेना पड़ सकता है। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें और व्यावहारिक बने रहें।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन इसके साथ ही आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी है। शाम का समय परिवार, खासकर बच्चों के साथ बिताना सुकून देगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

आपके मन में नए सपने और योजनाएं आकार लेंगी। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है और पुराने संपर्क भी आपके लिए मददगार साबित होंगे। दिन कुल मिलाकर सकारात्मक है।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

नकारात्मक सोच से बाहर निकलकर सकारात्मकता अपनाने का समय है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर जैसे अच्छे संकेत मिल सकते हैं। बेवजह की भागदौड़ से बचें।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

आज आपका रुझान आध्यात्मिक और पारंपरिक गतिविधियों की ओर रहेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा, जो आपको अंदर से खुशी देगा।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashi)

परिवार और काम के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी है। यदि आप केवल काम में उलझे रहेंगे तो घर के लोग नाराज हो सकते हैं। थोड़ा सामाजिक बनने की कोशिश करें।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

आज आपका ध्यान भटक सकता है, इसलिए फालतू बातों से दूर रहकर अपने काम पर फोकस करें। परिवार के लोगों की छोटी बातों को दिल पर न लें।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

अगर आप किसी इंटरव्यू या महत्वपूर्ण मुलाकात में जा रहे हैं तो अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। छात्रों के लिए दिन शुभ है, नई उपलब्धियां मिल सकती हैं।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

व्यापार में थोड़ी अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें और अपने प्रयास जारी रखें। भगवान गणेश की पूजा से मानसिक शांति और मार्गदर्शन मिलेगा।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

करियर के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

आज बड़े फैसले लेने से बचें। पहले किए गए निर्णयों के परिणाम जल्द मिल सकते हैं, लेकिन अभी थोड़ा और इंतजार करना बेहतर रहेगा।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, विपरीत लिंग के लोगों के साथ व्यवहार में मर्यादा रखें, ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके।