
video rashifal of 16 june 2020 monday aaj ka video horoscope
आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि ( दशमी – 05:40 AM तक एकादशी ) व दिन मंगलवार का है। इस दिन अश्विनी नक्षत्र ( पूर्ण रात्रि तक ) रहेगा।
आज का राशिफल : Today Rashifal - 16 JUNE 2020,Monday
1. मेष राशि :- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आय के नए मार्ग खुलने के साथ ही निवेश शुभ रहेगा। सामाजिक आयोजन में भाग लेंगे। दुर्घटनादि से बचें। जोखिम न लें।
2. वृषभ राशि :- दिन की शुरुआत में आलसी रवैया रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन के आनंद के बीच कुछ चिंताएं बनी रहेंगी।
3. मिथुन राशि :- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेकिन क्रोध की अधिकता के चलते कलह की संभावना भी है। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। शरीर पीड़ा के बीच जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
4. कर्क राशि :- व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम व निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। वाहन पर खर्च होगा। अस्वस्थता रहेगी।
5. सिंह राशि :- मित्रों की मदद से रुके काम होंगे। कुछ लाभ होगा। तनाव व चिंता का वातावरण रहेगा, जोखिम न लें। दुर्घटनादि से हानि संभव है।
6. कन्या राशि :- मन के अनुकूल माहौल मिलेगा। अचानक लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी। निवेशादि लाभ देंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। विवाद न करें।
7. तुला राशि :- आमदनी में बढ़ौतरी होगी। भय, चिंता व तनाव के बीच विवाद, चोरी, दुर्घटनादि से हानि संभव है। झंझटों से दूर रहें। जोखिम न लें। किसी अपने से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहे।
8. वृश्चिक राशि :- उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलेगा। पिता के कार्य में आप का सहयोग रहेगा। यात्रा सफल रहेगी, लेकिन जोखिम न लें। कुछ जगहों पर हानि भी संभव है।
9. धनु राशि :- कार्यप्रणाली में सुधार होने के साथ ही प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह रहेगा। लाभ बढ़ेगा। यात्रा करने का मन होने के बावजूद आप निर्णय लेने में कमजोर रह सकते हैं। अस्वस्थता रहेगी। जोखिम न लें।
10. मकर राशि :- विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मकान दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
11. कुम्भ राशि :- लंबे समय से आप जो करना चाहते थे वह कार्य आज सम्भव हो सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। आलस्य रहेगा। प्रयास बेकार रहेंगे।
12. मीन राशि :- बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। निवेश शुभ रहने के साथ ही लाभ होगा। निजी जीवन में परिश्रम की अधिकता रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
Updated on:
16 Jun 2020, 9:19 AM IST
Published on:
16 Jun 2020, 6:00 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.