23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope 23 to 29 March 2026: 23–29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल: जानें आपके लिए क्या सरप्राइज लेकर आ रहा है नया सप्ताह

Saptahik Rashifal 23 To 29 March 2026 : आज से शुरू हुए इस नए हफ्ते में कैसा रहेगा आपका राशिफल, क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ये जानिए ज्योतिषाचार्य संजीव शर्मा से...

5 min read
Google source verification

भारत

image

Abhishek Mehrotra

image

Sanjeev Kumar Sharma

Mar 23, 2026

Weekly Horoscope 23 to 29 March 2026

Weekly Horoscope 23 to 29 March 2026 : साप्ताहिक राशिफल: करियर, पैसा और प्यार में किसे मिलेगा बड़ा फायदा? (फोटो सोर्स: Patrika)

Weekly Horoscope 23 To 29 March 2026 (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026) : 23 से 29 मार्च 2026 का यह साप्ताहिक राशिफल आपके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य पर विशेष प्रकाश डालता है। इस सप्ताह कई प्रभावशाली राजयोग जैसे लक्ष्मी नारायण राजयोग, बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग बन रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली अवसर लेकर आ सकते हैं। साथ ही चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की ऊर्जा भी इस सप्ताह को और खास बना रही है। जानिए एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत भविष्यफल और पता करें कि इस सप्ताह आपकी किस्मत कैसी रहने वाली है।

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

आर्थिक और व्यापारिक मामलों को कुशलता से संभालेंगे। अपनी बात मनवाने के लिए दृढ़ता दिखा सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ चालक लोगों से सावधान रहें। इस सप्ताह आप की स्थिति नरम गरम बनी रह सकती है और मन में कभी उत्साह तो कभी असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा छोटी-मोटी थकान या मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। व्यक्तिगत पारिवारिक और पेशेवर जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। प्यार देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे। प्रसन्न रहने के लिए आप जिसकी भी इच्छा करेंगे वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी।
शुभ अंक 2 और शुभ रंग सी ग्रीन

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

प्रेम एवं संतान का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक माहौल में सकारात्मक बनी रहेगी। स्वयं को कम के बोझ और पुराने ढर्रो में बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। व्यापारिक निवेश में अभी लाभ कम दिख रहा है। जल्द ही कुछ महत्वपूर्ण घटित होने वाला है इसलिए बेचैन ना हो। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभता बढ़ेगी और आपके प्रयासों का लाभ मिलने लगेगा। आपके लिए सबसे अच्छा यही रहेगा कि आप समय के प्रवाह के साथ बहें और घटनाओं में बाधा बनने से बचे। बिना किसी रूकावट या बाहरी अक्षर के तेजी से भविष्य की ओर बढ़ेंगे।
शुभ अंक 4 है और शुभ रंग ग्रीन

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

अपने रहस्य किसी से साझा ना करें व्यक्तिगत संबंध सुखद रहेंगे और आपके अपनों का पूरा सहयोग व प्रेम प्राप्त होगा। कड़ी मेहनत सफल होगी और बधाएं दूर होंगे।जीवन में युवा और प्रभावशाली व्यक्तित्व का प्रवेश होगा जो जीवन शैली को बेहतर बनाएगा। नई ऊर्जा के साथ नए व्यावसायिक उपक्रमों की शुरुआत करेंगे।लोगों को प्रभावित करेंगे और नीति निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी।
शुभ अंक 11 और आपका शुभ रंग ग्रे

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

सामूहिक प्रयास सफल होगा। विदेश यात्रा के योग है। व्यवसाय और व्यक्तिगत जीवन में नए अवसर आपका स्वागत कर रहे हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अंतर मन की अवश्य सुने। पूरी एकाग्रता और लगन के साथ आय के स्रोत में वृद्धि करने में सफल होंगे। निजी जीवन सुखद और तनाव मुक्त रहेगा। मानसिक शांति और विश्राम के लिए लघु यात्रा पर जा सकते हैं। विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। आध्यात्मिक खोज ज्ञानवर्धक और स्फूर्ति दायक होगी। द्वंद्व और झगड़े से सावधान रहें अन्यथा आपकी अधिकांश ऊर्जा इन्हीं में नष्ट हो जाएगी। ध्यान करना लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक 7 है और शुभ रंग रस्टी रेड

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

रिश्तो को फलने फूलने के लिए थोड़ी स्वतंत्रता जरूर दें।आंतरिक शांति के लिए ध्यान अवश्य करें। सामाजिक और व्यवसायिक व्यवस्था रहेगी इसलिए अपनी कार्य योजना को व्यवहारिक रखें। प्रेम एवं संतान का साथ प्राप्त होगा जिससे भावनात्मक संबल मिलेगा।। दोस्तों,रिश्तेदारों में भावनात्मक और आध्यात्मिक रुझान महसूस करेंगे। समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझन को दूर करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। रिश्तो में भावनाओं को साझा करेंगे।
शुभ अंक 9 और शुभ रंग फायरी रेड पिंक

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

आपका मन उधर और प्रेम पूर्ण रहेगा। भावनात्मक रूप से प्रतिक्रिया दे सकते हैं। भोजन और खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी पुराने मित्र या वृश्चिक राशि के व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। एक युवा और प्रभावशाली व्यक्तित्व आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। सप्ताह के अंत में विदेश से कुछ मेहमान सुखद आश्चर्य से भर देंगे। किसी अहम परिवर्तन की कगार पर गलतफहमियों और भ्रमों को एकतरफ रखकर रिश्तो को प्राथमिकताएं दें और ईमानदारी से मूल्यांकन करें। बिना किसी रूकावट या भारी हस्तक्षेप के तेजी से भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे । आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे।
शुभ अंक 3 है और शुभ रंग सिल्वर ग्रे

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

व्यावसायिक उपक्रमों में सफलता और व्यक्तिगत संबंधों में प्रसन्नता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन की गति सुखद रहेगी लेकिन बदलाव के संकेत अभी से मिलने शुरू हो जाएंगे। निजी और पेशेवर स्थितियों में सफलता प्राप्त करेंगे जो आपके विरोधियों के बीच ईर्ष्या का कारण बन सकती है। व्यक्तिगत और पेशेवर मामलों में बीते कल को पीछे छोड़ नई शुरुआत करेंगे। आने वाला समय कुछ बड़ा लेकर आएगा। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी। संतुष्टि काअनुभव करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेंगे।
शुभ अंक 11 है और शुभ रंग एमेरल्ड ग्रीन

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

योग और ध्यान आपको नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। आप जहां भी जाएंगे वहां सद्भाव और खुशहाली फैलाएंगे। भूमि या संपत्ति में निवेश की प्रबल संभावना है जो भविष्य में बड़ा लाभ देगी। कई स्थितियों में आपकी उपस्थिति संतुलन और तालमेल लाएगी। कार्य क्षेत्र में व्यावसायिक संबंध बनाने से पहले सतर्क रहे। बुजुर्ग रिश्तेदार या माता-पिता को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। विदेश से आने वाले समाचार या मेहमान सुखद सूचना देंगे। जमीन घर किसी भी तरह के निवेश में लाभ हासिल होगा। जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी। विलासिता की वस्तु में निवेश करेंगे। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक 5 है और शुभ रंग गोल्डन येलो

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

स्वास्थ्य संबंधी किसी भी छोटी समस्या को नजर अंदाज न करें। यह समय भीतर झांकने और स्वयं को स्वीकार करने का है। पारिवारिक संबंध गहरे और स्थिर रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक आयोजन या घटना में सकारात्मक तौर पर चर्चा का विषय बनेंगे। वित्तीय पहलुओं व बारीकियां को संभालने की अपनी व्यावहारिक समझ से उत्साहित महसूस करेंगे। कोई जरूरी निर्णय लेने से पूर्व उसे पर उचित सोच विचार कर लें। अपने डर पर काबू पाकर चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। जीवन के नए लक्ष्य बनाएंगे। रचनात्मक गतिविधियां ऊर्जावान महसूस करवाएंगी।
शुभ अंक 3 है और शुभ रंग लोटस पिंक

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

अतीत को अलविदा कहकर भविष्य की सकारात्मक ऊर्जा की ओर बढ़ना ही आपके लिए बेहतर होगा। नकारात्मक और उदास रहने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। सामाजिक जीवन शानदार और व्यस्त रहेगा। रचनात्मक कार्यों में संलग्न होना विशेष लाभ पहुंचाएगा। निजी संबंधों में सकारात्मक सोच दोबारा ताजगी लाने का काम करेगी। कार्यक्षेत्र में सहज और रचनात्मक माहौल प्रगति का कारक बनेगा। निराश होने के बजाय वास्तविकता को स्वीकार करें और एक बार में एक कदम उठाए। जीवन के प्रवाह के साथ आगे बढ़े।।
शुभ अंक 5 है और शुभ रंग फायरी ऑरेंज

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

विवादित मुद्दों को सुलझाने में निडर और स्पष्ट वादी रहेंगे। अपने शांत प्रभाव से आप जिद्दी और बेचैन लोगों को भी शांत कर लेंगे। प्रेम और वफादारी भविष्य के लिए नए रास्ते खोलेगी। व्यवसायिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद स्वयं को ऊर्जावान और सशक्त महसूस करेंगे, जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचे। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। सप्ताह के अंत में निजी और व्यावसायिक मामलों में मजबूत स्थिति हासिल कर लेंगे। लंबे समय से चले आ रहे उतार चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे। सामाजिक जीवन में डर महसूस कर सकते हैं। व्यक्तिगत संबंधों में जटिलता महसूस करेंगे।
शुभ अंक 1 है और शुभ रंग डार्क रेड

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

उत्पादकता बढ़ाने और कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए बुद्धिमानी भरे कदम उठाएंगे। योजनाओं या भावनाओं को अभी उजागर न करें। रिश्तो में भावनाओं को व्यक्त करना अभी थोड़ा कठिन हो सकता है अतः धैर्य रखें। कार्य क्षेत्र में नई शुरुआत थोड़ी मुश्किल लग सकती है लेकिन अंतत यह फायदेमंद रहेगी। यात्रा के दौरान ऐसे व्यक्ति से सावधान रहें जो मेहनती तो होगा लेकिन विश्वास के लायक नहीं। कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रबंधन से सफलता और खुशहाली हासिल करेंगे, समझदारी और सही फैसलों से व्यावसायिक स्थिरता हासिल करेंगे। आत्म केंद्रित होकर बाहर की वास्तविकता को समझेंगे। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे। परिवार और रिश्तेदार सहायक साबित होंगे।
शुभ अंक 4 है और शुभ रंग नेवी ब्लू