9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Saptahik Rashifal Career 30 June to 6 July: सबसे बुलंद है इन दो राशियों की किस्मत, इंटरव्यू और जॉब में मिलेगी सफलता

Saptahik Rashifal Career 30 June to 6 July 2024: शनि देव प्रसन्न हो तो रंक को राजा बनते देर नहीं लगती है। 29 जून 2024 को शनि उल्टी चाल चलेंगे, लेकिन शनि की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए वरदान बनने वाली है। 30 जून से 6 जुलाई के सप्ताह में इन दो राशियों की किस्मत सबसे बुलंद रहने वाली है। इन्हें इस सप्ताह इंटरव्यू और जॉब में सफलता मिल सकती है (Shani vakri boon arthik sthiti) ।

3 min read
Google source verification
Saptahik Rashifal Career 30 June to 6 July 2024

Saptahik Rashifal 30 June to 6 July: सबसे बुलंद है इन दो राशियों की किस्मत, इंटरव्यू और जॉब में मिलेगी सफलता

मकर साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Makar Rashi)

करियर और आर्थिक जीवनः मकर साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई के सप्ताह में शोधकार्य से जुड़े लोगों को जुलाई के पहले हफ्ते में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह यदि आप किसी इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को मनोनुकूल स्थानांतरण मिल सकता है।

नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए लाभकारी होगा। अपनी क्षमता से अधिक धन खर्च करने की प्रवृत्ति से बचें। महंगी चीजों को खरीदने से बजट गड़बड़ा सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश करें। आलस्य के कारण आपके काम रूक सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार का दिन काफी शुभ रहेगा।

पारिवारिक जीवन: मकर साप्ताहिक राशिफल के अनुसार पारिवारिक परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। बड़े-बुजुर्गों के प्रति अच्छा व्यवहार रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अच्छी तरह से करेंगे। जल्दबाजी की बजाय सोच-विचारकर ही आपको निर्णय लेना चाहिए। व्यस्तता की वजह से आप लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। वैवाहिक संबंधों में तनाव होने के योग बन रहे हैं। अनुचित कार्यों के कारण आपको हानि हो सकती है। विचारों में दृढ़ता का अभाव रहेगा।
स्वास्थ्य जीवनः तरल पदार्थों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। गले में टांसिल की समस्या बढ़ सकती है। शनिवार को किसी मंदिर में अन्न दान करें।

ये भी पढ़ेंः

Saptahik Rashifal 30 June To 6 July: इस सप्ताह 5 राशियों पर शनि की कृपा, मिलेगा धन, सफलता और समृद्धि का वरदान, पढ़ें तुला से मीन का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Kumbh Rashi)

करियर और आर्थिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई के अनुसार नए सप्ताह में आपके स्वभाव का लचीलापन आपको लाभ देगा। आपकी प्रतिभा और छवि निखरकर सामने आएगी। योजनाओं को क्रियान्वित करने में आ रही परेशानी दूर होगी। बुद्धिमत्ता से समस्या का हल ढूंढ लेंगे। कार्यकुशलता के कारण आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कृषि और लघु उद्योगों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। घर के नवीनीकरण और सजावट में धन खर्च करेंगे। रविवार और सोमवार का दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा।


पारिवारिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पार्टी का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। व्यापारिक सूचनाएं लीक हो सकती है। आराम के कारण अपने लक्ष्यों से विमुख न हों। दूसरों के कार्यों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। किसी प्रकार की चिंता न करें। बातों को ज्यादा तूल देने से मारपीट के मामलों में उलझ सकते हैं। पिता के साथ बहस हो सकती है, बचें। आप अपनी धारणाओं में बदलाव को लेकर प्रयास कर सकते हैं। बुधवार और शुक्रवार को कमजोरी जैसी समस्या हो सकती है।
स्वास्थ्य जीवनः अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम अवश्य करें। शिव माहिम्न स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।

ये भी पढ़ेंः Shani Vakri:कुंभ राशि में आज से 139 दिन शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन 5 राशि के लोगों को मिलेगा धन और तरक्की का वरदान

मीन साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Meen Rashi)

करियर और आर्थिक जीवनः मीन साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई के अनुसार नए सप्ताह में कारोबार में आपको जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि हो सकती है। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने का विचार करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की जॉब में पदोन्नति की संभावना बन रही है। आय की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। इच्छित कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। धन को उधार में देने से आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार और गुरुवार काफी शुभ दिन होने वाला है। अनावश्यक धन बर्बाद न करें।

पारिवारिक जीवनः पारिवारिक जीवन में तालमेल अच्छे रहेंगे। मातृ तुल्य स्त्रियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। परिवार और समाज में आप अपना विशेष स्थान बना पाएंगे। तनाव लेने से परिस्थितियां और भी जटिल हो सकती हैं। घर में कलह का माहौल रहने की आशंका है। शंकालु स्वभाव में परिवर्तन लाएं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के प्रति आपका झुकाव बढ़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अशांत हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में उदासीनता न दिखाएं।
स्वास्थ्य जीवनः चोट-चपेट लगने का भय रहेगा। मधुमेह के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें।