4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले 7 दिनों के लिए इन 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, उपाय भी नहीं करेंगे काम

कई राशियों के लिए पूरा सप्ताह ही मनहूस बीतेगा तो कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ समाचार लेकर आएगा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 1 Oct 2017, 9:55 AM IST

aaj ka rashifal in hindi

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope in hindi

आने वाले दिनों में ग्रहों की उथलपुथल के चलते सब कुछ बदलने वाला है। ऐसे में कई राशियों के लिए पूरा सप्ताह ही मनहूस बीतेगा तो कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ समाचार लेकर आएगा।

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
श्रवण नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात करवाएगा। आर्थिक समस्या का समाधान। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। व्यापारियों के लिए सरसों से संबंधित बाजार लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में प्रशासकीय पद संभव है। महिला तथा छात्रवर्ग को राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय सेवाओं में अवसर प्राप्त होंगे।

वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
अनुकूल सप्ताह है। आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूती लाने के लिए विश्ेाष प्रयास करेंगे। मित्रों का सहयोग व्यापारिक रूप रेखा को तय करेगा। व्यापारियों के लिए टैक्स्टाइल मार्केटिंग में व्यावसायिक उन्नति का योग ? तथा निवेश के अच्छे संकेत। नौकरीपेशा में मनोवांछित पद मिलने से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।

मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
खड़ाष्टक चंद्रमा रहेगा। दो दिन बहुत जरूरी कार्य न करें। आर्थिक तथा मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। बुधवार से स्थिति में सुधार। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार में कपास, जूट, नायलोन से जुड़े क्षेत्र में लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा में अस्थिरता का अनुभव। महिला तथा छात्र वर्ग को प्रबंधन के क्षेत्र में सफलता।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नई ऊर्जा का अनुभव। योजनाओं का विस्तार होगा। विभागीय जिम्मेदारी में सफल होंगे। पदोन्नति की संभावना। व्यापारियों के लिए भाग्यकारी समय इस सप्ताह नए व्यवसाय लाभ दे सकते हंै। नौकरीपेशा में पदोन्नति के साथ आर्थिक इंक्रीमेंट। महिला तथा छात्रवर्ग को डिजिटल मैन्यूफैक्चरिंग में अवसर मिलेंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कहीं-कहीं उलझनें बढ़ेंगी। समयानुसार परिस्थितियों में बदलाव लाभकारी होगा। आर्थिक अनुकूलता भी बनेगी। व्यापारियों के लिए कच्चा सूत, वनस्पतिक सामग्री से संबंधित बाजार मंगलवार से लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में चिड़चिड़ापन अनुभव होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में परिवर्तन कर आगे बढऩा होगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मिश्रित विचारधारा रहेगी। लाभ तथा प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ऊर्जा का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए कागज, छापाखाना आदि से संबंधित क्षेत्र नए अवसर उपलब्ध करवाएगा। नौकरीपेशा में अनुकूल पद। महिला तथा छात्रवर्ग को बिजनेस प्रोसेस में राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
विदेश जाने का योग है। व्यावसायिक अथवा पारिवारिक दृष्टिकोण से योजना बनेगी। लाभ के साथ-साथ उन्नति के भी योग है। व्यापारियों के लिए चांदी से संबंधित एंटीक आभूषणों का क्षेत्र लाभकारी रहेगा। बाहरी प्रयास से भी लाभ। नौकरीपेशा में इच्छित पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को कार्य संयोजना में राजकीय अवसर।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
समय का सदुपयोग करेंगे। संभवत: लघु कुटीर उद्योग में निवेश की योजना बन सकती है। व्यापारियों के लिए रसायन तथा कृषि से संबंधित यांत्रिकी पर ध्यान रहेगा। निवेश का बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में अद्र्ध शासकीय अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को वन रक्षक जैसे पदों के लिए सही समय है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आध्यात्मिक उत्थान होगा। स्वयं को समय देंगे। ऊर्जा के स्त्रोत खुलेंगे। दैवीय शक्ति का अनुभव होगा। लाभ के भी योग बन रहे हंै। आर्थिक निवेश संभव है। व्यापारियों के लिए धान से संबंधित सभी क्षेत्र लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के साथ मनोवांछित फल। महिला तथा छात्र वर्ग को शैक्षणिक क्षेत्र में अवसर।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
राशि पर चंद्रमा का गोचर है। वैकल्पिक निवेश के संबंध में चर्चा होगी। आर्थिक लाभ का दायरा बढ़ाएंगे। जानकारों के मुताबिक निवेश का क्षेत्र चयन करेंगे। व्यापारियों के लिए क्षेत्रीय अवसरों में बाहरी लाभ। नौकरीपेशा में वैदेशिक जिम्मेदारी का पद मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सामान्य प्रशासन में सेवा के अवसर।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
बुधवार से लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। शासकीय नीतियों का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए कच्चा लोहा, स्क्रैप, रेलवे से संबंधित वस्तुओं का बाजार लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में मानसिक दबाव बनेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अवसर मिल सकते हैं।

मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
समय पक्ष का रहेगा। पुराने कार्य को नए ढंग से करें। समय अनुकूल है सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए आयुर्वेद से संबंधित वनस्पति तंत्र लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठों के सहयोग से पदोन्नति का योग। महिला तथा छात्रवर्ग को फिजिकल एजुकेशन में सेवा के अवसर मिल सकते हैं।