19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

जयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके में सोमवार को एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल को राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से महात्मा गांधी अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

image

raghuveer singh

Feb 15, 2016

जयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके में सोमवार को एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल को राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से महात्मा गांधी अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक 29 वर्षिय हितेश राजहंस कॉलोनी, ब्रह्मपुरी का रहने वाला था। वह सोमवार को सुबह घर से सीतापुरा स्थित कंपनी में काम पर जा रहा था।

इस दौरान पीछे से एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिसके कारण हितेश गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को इत्तला दी।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।