लखनऊ. शिवसेना नेता संजय राउत ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वो पॉलिटिक्स में नए है, बावजूद इसके उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अच्छा काम किया है। लेकिन समाजवादी पार्टी का आपसी मनमुटाव उन्हें काम नहीं करने दे रहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनका दल 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। संगठन में गुटबाजी पर पूछे गए सवाल को लेकर शिवसेना नेता ने कहा कि पार्टी में कुछ अराजक तत्व हैं, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। पार्टी से ऐसे लोगों को बाहर निकाल दिया जाएगा।