28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Rashifal 29 March to 4 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च-4 अप्रैल 2026: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का पूरा भविष्यफल

Weekly Rashifal 29 March to 4 April 2026 : 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें। जानें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणियां और उपाय।

6 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Anish Vyas

Mar 28, 2026

Weekly Rashifal 29 March to 4 April 2026

Weekly Rashifal 29 March to 4 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल (29 मार्च से 4 अप्रैल 2026) (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Weekly Rashifal 29 March to 4 April 2026 : 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026 का यह साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal) आपके जीवन में आने वाले महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत देता है। इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए सफलता और नए अवसरों के द्वार खुलेंगे, वहीं कुछ को सतर्क रहने और सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। करियर, व्यापार, शिक्षा, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी इस (Weekly Rashifal) राशिफल में दी गई है ताकि आप सही समय पर सही निर्णय ले सकें।

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानिए इस सप्ताह (Weekly Rashifal) आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं और कौन से उपाय आपके जीवन को और बेहतर बना सकें।

तुला साप्ताहिक राशिफल | Tula Rashi Weekly Rashifal 29 March to 4 April 2026

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों का द्वार खोलने वाला साबित होगा। इस सप्ताह भाग्य खुद चलकर आपके दरवाजे पर आकर दस्तक देगा लेकिन आपको उसका लाभ उठाने के लिए बजाय दूसरे पर निर्भर रहने के खुद के परिश्रम और प्रयास पर यकीन रखना होगा। जो जातक लंबे समय से विदेश में जाकर उच्च शिक्षा या कारोबार का सपना संजोए हुए थे, उन्हें इस सप्ताह बड़ी सफलता मिल सकती है। यह सप्ताह विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए भी शुभ साबित होगा।

इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। मनचाही जगह पर तबादले अथवा पद-प्रतिष्ठा की कामना पूरी होगी। यह सप्ताह लेखन कार्यों से जुड़े लोगों जैसे पत्रकार, स्क्रिप्ट राइटर, तथा शोधकर्मियों के लिए भी शुभ साबित होगा। इन लोगों का लेखन एवं अध्ययन आदि की प्रति रुझान बढ़ेगा। वहीं घरेलू का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त होगा।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। भाई-बहनों एवं माता-पिता आदि के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर की तरह से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल | Vrishchik Rashi Weekly Rashifal 29 March to 4 April 2026

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपको जीवन में किसी भी प्रकार का रिस्क लेन या फिर नियम-कानून को तोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस सप्ताह किसी भी कार्य की पूर्ति के लिए झूठ का सहारा न लें अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है। भावनाओं में बहकर अथवा दबाव में आकर किसी के लिए झूठी गवाही देने की गलती बिल्कुल न करें अन्यथा लंबे समय तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाना पड़ सकता है।

रिश्ते-नाते व्यक्ति को इस सप्ताह अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद बेहतर तरीके से करना चाहिए अन्यथा गलतियां होने पर वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। यदिे आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह बाजार में खुद की साख को बनाए रखने के लिए अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। मार्केट में फंसा धन निकालने को लेकर भी आपका मन चिंतित रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो बीते कुछ समय जिन समस्याओं से आप लगातार परेशान चल रहे थे उसका सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ हल निकलता हुआ दिखाई देगा।

किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा इष्टमित्र की मदद से स्वजनों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंध में फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ाएं और उतावलेपन में कोई भी ऐसी गलती न करें जिससे आपके रिश्ते में कोई दरार आए।
उपाय: पंचमुखी हनुमान की विधि-विधान से पूजा करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल | Dhanu Rashi Weekly Rashifal 29 March to 4 April 2026

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। धनु राशि के लोगों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत से आप पर निजी एवं पेशेवर जिम्मेदारियों का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा, जिसे आपको बेहतर तरीके से निभाने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपको जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं का हल निकालने के लिए चिंता नहीं चिंतन करने की जरूरत रहेगी। खास तौर पर जब आपको तमाम प्रयासों के बावजूद करियर में आपको औसत परिणामों की प्राप्ति हो रही हैं।

इस सप्ताह आपको तमाम आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए अपने काम को बेहतर तरीके से करने की जरूरत रहेगी। यदि आप बगैर गलती किए हुए अपने कार्य को समय पर पूरा करने में कामयाब हो जाते हैं तो आप हारी बाजी भी जीतने में कामयाब हो जाएंगे। हालांकि इस दौरान अपको अपनी नौकरी अथवा व्यवसाय में बदलाव जैसे बड़े निर्णय को लेने से बचना चाहिए क्योंकि अभी समय आपके अनुकूल नहीं है। सेहत और संबंध की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। ऐसे में इस दौरान बेवजह का तनाव न लें और अपनी दिनचर्या के साथ खानपान भी सही रखें। आर्थिक संकट से बचने के लिए धन का प्रबंधन करके चलें और सोच-समझकर पैसा खर्च करें।

इस सप्ताह अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए और गलतफहमियों को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें तथा लव पार्टनर या लाइफपार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दें।

Video : आज का राशिफल, शनिवार, 28 मार्च 2026

मकर साप्ताहिक राशिफल | Makar Rashi Weekly Rashifal 29 March to 4 April 2026

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह के प्रारंभ में ही कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिनके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान घर की मरम्मत, बच्चों की शिक्षा, अथवा किसी के इलाज हेतु जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह की शुुरुआत से ही मिले हुए टारगेट को पूरा करने की चुनौती बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन न मिलने कारण मन खिन्न रहेगा।

मकर राशि के जातक इस सप्ताह शार्टकट के जरिए धन अर्जित करने अथवा अधूरे कार्य को पूरा करने की कोशिश न करें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो इससे संबंधित कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों का आत्मीय रिश्तों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।

परिवार या फिर प्रेम संबंध से जुड़ी समस्या को सुलझाते समय अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा बात बनने की बजाय और ज्यादा बिगड़ सकती है। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनी रहेगी। हालांकि उसके साथ आपको स्वयं की सेहत का भी ख्याल रखना होगा। तनाव एवं उच्च रक्तचाप जैसी समस्या से बचने के लिए अपनी दिनचर्या सही रखें और प्रतिदिन ध्यान करें।
उपाय: प्रतिदिन तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल | Kumbh Rashi Weekly Rashifal 29 March to 4 April 2026

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं राहतकारी सिद्ध होगा। लंबे समय से जिन अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आप प्रयासरत थे, वह इस सप्ताह किसी इष्टमित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरा हो जाएगा। इस सप्ताह आप अपने पेशेवर जीवन पर पूरी तरह से ध्यान देंगे और अपने परिश्रम के बल पर अपनी स्थिति को मजबूत करेंगे। कार्य विशेष में प्रगति एवं उससे होने वाले लाभ को देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कार्यक्षेत्र एवं कारोबार के साथ घरेलू समस्याओं में भी कमी देखने को मिलेगी। सप्ताह के मध्य में आपकी धार्मिक एवं सामाजिक कार्याक्रमों में सहभागिता बढ़ेगी। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ स्थल की यात्रा के योग बनेंगे। भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपसी बातचीत के जरिए दूर होगा।

कोर्ट-कचहरी में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा से सम्मान आदि की प्राप्ति से आपका जोश एवं पराक्रम पूरे सप्ताह बढ़ा-चढ़ा रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन अथवा वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

रिश्ते-नाते : इस सप्ताह आत्मीय रिश्तों में प्रेम एवं विश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और उसके साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों एवं परिजनों का सहयोग और समर्थन हासिल होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।
उपाय: शनिवार के दिन किसी दिव्यांग को काले रंग का वस्त्र दान करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल | Meen Rashi Weekly Rashifal 29 March to 4 April 2026

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह के शुरुआत से ही आपको कार्यों में मनोकूल सफलता और लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएंगी। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। पूरे सप्ताह आपको अपने इष्टमित्रों, उच्चाधिकारियों एवं परिजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिसकी मदद से आप अपने सोचे हुए कार्यों को समय पर बेहतर तरीके से पूरा कर पाने में सफल होंगे।

सप्ताह के मध्य में पदोन्नति से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

सप्ताह के अंत तक आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस दौरान आपकी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रह सकती है। आप पर धर्मगुरु अथवा किसी आध्यात्मिक व्यक्ति की विशेष कृपा बरस सकती है। इस सप्ताह स्थायी संपत्ति अथवा भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति के पूरे योग बन रहे हैं।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते प्रेमपूर्ण बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार संग पिकनिक-पार्टी का प्रोगाम बन सकता है।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।