
Weekly Tarot Horoscope 2 To 8 March 2025: साप्ताहिक राशिफल 2 से मार्च 2025
Saptahik Rashifal Tarot Card: टैरो कार्ड रीडिंग पाश्चात्य ज्योतिष की विधा है, इसमें टैरो कार्ड से 9 ग्रहों की स्थितियों और संकेत का आंकलन करते हैं। रविवार से शुरू हो रहे सप्ताह में टैरो कार्ड मेष से कन्या तक के लोगों के भाग्य के लिए क्या इशारा कर रहे हैं जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक टैरो भविष्यवाणी (Weekly Tarot Horoscope 2 To 8 March)
साप्ताहिक मेष टैरो राशिफल 2 से 8 मार्च के अनुसार इस सप्ताह आपका मन धार्मिकता और आध्यात्मिकता में अधिक रमने वाला है। भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार विमर्श में तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी।
साप्ताहिक वृषभ टैरो राशिफल 2 से 8 मार्च के अनुसार नए सप्ताह में वृषभ राशि के लोगों के लिए व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के भी आसार हैं। यह सप्ताह मनोरंजन से भरा हुआ रहेगा। इस सप्ताह आप खूब मौज मस्ती और खेल आदि गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। काम करने के लिए समय संतोषजनक है।
ये भी पढ़ेंः
साप्ताहिक टैरो राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 2 से 8 मार्च के अनुसार मिथुन राशि के लोगों को इस सप्ताह बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। आपको कोई अपना धोखा दे सकता है।
दोस्तों से मिलते समय सावधानी बरतें। आपको सलाह है कि किसी को पैसा उधार न दें। लंबे समय से चला आ रहा प्रेम संबंध विवाद में बदल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
साप्ताहिक टैरो राशिफल कर्क राशि 2 से 8 मार्च के अनुसार नया सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला रह सकता है। इस सप्ताह अच्छे रिश्ते, अवसर और विरोध एक साथ आपके जीवन में प्रवेश कर सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें, बेकार की उलझन हो सकती है। पार्टी से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है।
साप्ताहिक टैरो राशिफल सिंह राशि के अनुसार आपकी तरक्की से सहकर्मी जलेंगे और आपके काम में रूकावट भी डाल सकते हैं। वक्त की मांग है कि आप सावधानी बरतें।
प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, साहित्य संगीत में दिलचस्पी का फायदा होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। दूसरों के लिए अपनी उपलब्धता बनाए रखें।
ये भी पढ़ेंः
साप्ताहिक कन्या टैरो राशिफल रविवार से शनिवार के अनुसार नए सप्ताह में कन्या राशि के लोग अपनी सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।
अनियमितता से स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। यह समय आपके लिए कसौटीपूर्ण है, इसलिए आपको सतत सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्य योजना के अनुरूप नहीं हो पाएंगे फिर भी जो नौकरी की तलाश में है, उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
Published on:
01 Mar 2025 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
