
NISARG: समुद्र्र तट पर एनडीआरएफ के साथ पुलिस बल तैनात
निसर्ग (Nisarg) तूफान ने एमपी (Madhya Pradesh) में प्रवेश के साथ ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तूफान की रफ्तार सबको डरा दिया है। हालांकि, चक्रवात के समुद्र से टकराने के बाद इसकी रफ्तार काफी कम हो गई है लेकिन 50-55 किमी/घंटे की रफ्तार पर अभी भी आगे बढ़ रहा। समुद्र से टकराने के बाद कम हुए रफ्तार के बाद आगे बढ़ रहा निसर्ग (Nisarga cyclone) अभी भी काफी तबाही मचा सकता है।
मौसम विभाग (Meteorological department) ने पूरे एमपी में अलर्ट जारी कर दिया है। डिसास्टर मैनेजमेंट टीम लगातार स्थितियों पर नजर रखे हुए है। जिलों को भी हर प्रकार की सावधानियां रखने का निर्देश जारी किया गया है।
उधर, होशंगाबाद, सीहोर, विदिशा, गुना, रायसेन, राजगढ़ आदि एमपी के जिलों में कम/अधिक बारिश जारी है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोग आशंकित हैं। मौसम विभाग ने तेज रफ्तार की हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, छिंदवाड़ा, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और शाजापुर जिलों में निसर्ग अपनी तबाही मचा सकता। मौसम विज्ञानियों के अनुसार भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, शहडोल और चंबल संभागों में निसर्ग का असर रहेगा।
विशेषज्ञों/जानकारों ने संभावना जताई है कि 6 जून तक एमपी से निसर्ग (Nisarga cyclone)गुजर जाएगा। 7/8 जून से मौसम सामान्य होने के आसार हैं।
Published on:
4 Jun 2020, 12:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.