
ICC CRICKET SCHEDULE 2018 HINDI NEWS
इटारसी। CRICKET प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल शहर में ICC के तत्वाधान में CRICKET TROPHY का आयोजन किया जा रहा है। वहीं ट्रॉफी को लेकर शहरवासियों में खुशी का माहौल है। क्रिकेट टूर्नामेंट ३१ दिसंबर से आयोजित किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के सहयोग से इटारसी क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शैलेन्द्र चौहान स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक गांधी स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति का गठन किया है।
समिति में संरक्षक विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, नपाध्यक्ष सुधा अग्रवाल, भरत वर्मा, जसबीर सिंघ छाबड़ा, सत्येन्द्र पाल सिंघ जग्गी, कुलभूषण मिश्रा तथा तरुण पोपली रहेंगे। समिति के अध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुमेर सिंह चौहान, अरविंद चंद्रवंशी, मनोज गुड्डू गुप्ता, सचिव राकेश जाधव, रिचर्ड डिकोस्टा, कोषाध्यक्ष अतुल राठौर, राहुल चौरे, संचालक जयकिशोर चौधरी, राकेश पांडेय, विनोद भावसार, प्रवक्ता रोहित नागे, चंचल पटैल, आमंत्रित सदस्य डेनी पांडे, मो. जाफर सिद्दीकी, अनिल राठी, बीएस चौहान, उमेश द्विवेदी, पारस जैन, संजय जैन बनाए गए हैं। प्रतियोगिता के लिए तकनीकि समिति, प्रचार समिति, आवास समिति, ग्राउंड व्यवस्था समिति का गठन भी किया गया है।
कुलामढ़ी में तैयार हो रहा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान
होशंगाबाद. नर्मदा अंचल के क्रिकेट खिलाडिय़ों को अब अंतराष्ट्र्रीय क्रिकेट मैदान जल्दी ही मिलने वाला है। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा कुलामढ़ी बाईपास पर 8 एकड़ के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट मैदान तैयार किया जा रहा है। मैदान का काम अब अंतिम दौर में है। जल्द ही यह नर्मदा पुरम क्रिकेट डिवीजन को सौंप दिया जाएगा। उसके बाद संभाग के क्रिकेट खिलाड़ी इस मैदान पर प्रेक्टिस कर मैच खेल सकेंगे। क्रिकेट खिलाड़ी क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
मानकों के आधार पर बन रहा मैदान : मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मानकों को ध्यान में रख कर बनाया जा रहा है। ग्राउंड का रेडियस सेंटर पॉइंट से 75 मीटर है यहां सिलेक्शन नंबर वन घास को ग्राउंड में लगाया गया है। वहीं पिच पर बरमूडा घास को लगाया गया है।
रेनगन से होगी सिंचाई : ग्राउंड के चारों ओर अंडर ग्राउंड पाइप लाइन डालकर रेनगन लगाई जा रही है। इसके लिए लगभग 5 लाख लीटर पानी का टैंक भी बनाया गया है, जिससे ग्राउंड पर सिंचाई करके नमी को बरकरार रखा जाएगा।
खिलाडिय़ों के लिए बड़ी उपलब्धि : नर्मदापुरम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि यह ग्राउंड संभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि मिल रही है। इस अंतरराष्ट्रीय ग्राउंड पर बीसीसीआई के फस्र्ट क्लास केटेगरी के सारे मैच हो सकेंगे। साथ ही स्थानीय खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैदान पर खेलने का अनुभव प्राप्त होगा। इससे क्षेत्र के खिलाडिय़ों के खेल में और निखार आएगा यह मैदान जल्द ही तैयार होकर खिलाडिय़ों को मिलेगा। क्रिकेट एसोसिएशन इस ग्राउंड की सुरक्षा के लिए ग्राउंड को चारों तरफ से फेंसिंग कर रहा है जिसके लिए चैन लिंक फेंसिंग और कंसर्नटीना के ब्लॉक लगाए जा रहे हैं।
Published on:
20 Dec 2017 09:22 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
