9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुक्र, मंगल एवं चंद्रमा की युति से बन रहा कलानिधि योग, होगी धनवर्षा

बाजार में लो कैलोरी मिठाई की डिमांड ज्यादा, गुलाबजामुन रसगुल्ला किया जा रहा पसंद
2 min read
Google source verification
Kalanidhi yoga becoming wealthy on Dhanteras

Kalanidhi yoga becoming wealthy on Dhanteras

होशंगाबाद। धनतेरस पर इस बार कलानिधि योग बन रहा है। तीन योग एक साथ होने पर कलानिधि योग बनता है। पं. जीवनलाल शास्त्री ने बताया कि धनतेरस प्रदोष बेला के साथ है, इसी दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रदोष होने से समय ग्रह स्थिति में वर्षभर लग्न से पंचम में शुक्र, मंगल एवं चंद्रमा की युति से धन लक्ष्मी योग, श्री वृद्धि योग एवं श्री वत्स योग एक साथ पड़ रहे हैं। इन तीन योग के एक साथ होने से कलानिधि योग बन रहा है। विद्यवान बताते हैं कि इस दिन प्रदोष काल में की जाने वाले पूजन से धन, वैभव में वृद्धि होती है।

मिठाईयों में भी स्वाद बदला
होशंगाबाद में गुलाब जामुन-रसगुल्ला को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके बाद काजू कतली और लड्डू टॉप-3 में हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक लोग लो कैलोरी मिठाई पसंद करते हैं। अब यह नया ट्रेंड खुलकर सामने आ रहा है। मिठाई की दुकान चला रहे महेश ठाकुर कहते हैं कि अब ट्रेंड बदल रहा है। हमारी पिस्ता बर्फी सबसे ज्यादा मशहूर है, लेकिन दीपावली पर हम गुलाब जामुन और रसगुल्ला सबसे ज्यादा बेचते हैं।

खरीदारी के लिए दिनभर मर्हूत
खरीदी और नए कार्यों के श्री गणेश के लिए सर्वोत्तम माना जाने वाला पुष्य नक्षत्र इस साल बुधादित्य योग के संयोग में मनेगा। पुष्य नक्षत्र की शुरुआत 13 अक्टूबर को सुबह 7.47 बजे होगी। यह 14 अक्टूबर को सुबह 6.54 बजे तक रहेगा। दिनभर पुष्य नक्षत्र रहने से लोगों को खरीददारी के लिए भागदौड़ नहीं करना होगी।
बाजार में क्या खास : बाजार में इन दिनों सबसे अधिक लोगों के लिए कुछ विशेष वस्तुएं सामने आई हैं। सराफा बाजार में धनतेरस के लिए चांदी के 500, 1000, 2000 हजार के नोट आए हैं। साथ ही चांदी के सिक्के, ज्वैलरी में भी वेरिएंट आए हैं। सरफा व्यापारी सुलभ अग्रवाल ने बताया कि झुमके और नाक की नथ में भी काफी कलेक्शन है।


धनतेरस को लेकर बाजार में रौनक है। शहर के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामानों, मिट्टी के खिलौने, बर्तन व घरेलू उपकरणों की दुकानें सजने लगी हैं। दुकानों के सजने से शहर की रौनक बढ़ गयी है। शहर की सभी दुकानों में अब भीड़-भाड़ भी दिखाई देने लगी है। धनतेरस पर ग्राहक अपनी-अपनी पसंद के सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। बर्तन दुकानों पर चमचमाते स्टील व पीतल के बर्तन लोगों की पहली पसंद हैं। इसके साथ ही वॉशिंग मशीन, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाटर फिल्टर,अलमीरा के भी खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है।