26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनतेरस पर खरीद डालिए घर, होंगे कई फायदे

इस बार धनतेरस 17 अक्टूबर को है, अगर, आप अपने सबसे बड़े सपने यानी घर खरीदने की सोंच रहे हैं तो धनतेरस सबसे उपयुक्त दिन होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 15 Oct 2017, 3:00 PM IST

dhanteras puja muhurat, diwali puja muhurat, real estate news in hindi

shubh muhurat for dhanteras pooja today

इस बार धनतेरस 17 अक्टूबर को है। पूरे साल में खरीदारी के लिए यह सबसे शुभ दिन माना जाता है। हर कोई इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार नए कपड़े, कार, घर आदि की खरीदारी करता है। अगर, आप अपने सबसे बड़े सपने यानी घर खरीदने की सोंच रहे हैं तो धनतेरस सबसे उपयुक्त दिन होगा।

ऐसा इसलिए कि न सिर्फ आप सबसे शुभ दिन में आशियाना के सपने पूरे करेंगे बल्कि कई तरह के छूट और डिस्काउंट का लाभ भी ले पाएंगे। रियल एस्टेट में अभी कैश डिस्काउंट से लेकर एलईडी टीवी, फ्रिज, सोफा, मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब, एसी, डाइनिंग टेबल, डबल बेड और सोने के सिक्के जैसे ऑफर मिल रहे हैं। बैंक भी होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस और ब्याज दर में रियायत दे रहे हैं। अब देर मत कीजिए।

अपने हिसाब से ऑफर चुनें
रियल एस्टेट बाजार में एक से बढ़ कर एक ऑफर्स और डिस्काउंट उपलब्ध हैं। अच्छी बिक्री की उम्मीद में कई बिल्डर जीएसटी छूट, सर्विस टैक्स के साथ कई दूसरे डिस्काउंट उपलब्ध करा रहे हैं। आप, वही, ऑफर्स चुनें जो आपके जरूरत के हिसाब से फिट बैठता हो।

निवेश के लिए रेडी टू मूव प्रॉपर्टी
अभी आप प्रॉपर्टी में निवेश के नजरिए से भी पैसे लगाए जा सकते हैं। ऐसा इसलिए की मार्केट में रेडी टू मूव प्रॉपर्टी की कोई कमी नहीं है। आप रेडी टू मूव प्रॉपर्टी खरीदने के साथ ही रेंटल से आय शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही समय के साथ शहर और परिवेश को देखते हुए प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ोतरी होंगी ही। यानी, आप दोहरे फायदे में रहेंगे। वहीं, इक् िवटी की तुलना में इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव कम होता है। यानी, आप निवेश पर जोखिम लिए बिना बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

घर खरीदने की वजह
(1) अधिकांश बैंकों ने होम लोन पर ब्याज की दरें घटा दी हैं। साथ ही प्रोसेसिंग शुल्क में भी छूट दे रहे हैं।
(2) डेवलपर्स कैश डिस्काउंट से लेकर कई तरह के छूट और ऑफर्स दे रहे हैं।
(3) रेरा और जीएसटी जैसे सुधार के साथ फर्जीवाड़े के चांस न के बराबर हो गए हैं।

इंतजार अच्छा नहीं
अगर आपको लगता है कि प्रॉपर्टी की कीमतें आगे कम होंगी तो आप गलत है। ऐसा इसलिए कि अब बाजार में सुधार होने लगा है। नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग में कमी आई है। रिसर्च एजेंसी के मुताबिक देशभर में नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग में 30 से 60 फीसदी की कमी आई है। यानी, आने वाले समय में सप्लाई कम होगी और डिमांड बढ़ेगी।