
police checking in ajmer
होसंगाबाद के पिपरिया क्षेत्र में कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। हालांकि, लाॅकडाउन को तोड़ने के लिए कई लोग आमादा भी रह रहे हैं। पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को बेवजह कार व बाइक पर घूमते हुए पाया। इन पर कार्रवाई करने के साथ वाहन भी जब्त कर लिए।
पिपरिया क्षेत्र व्यवसायिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कोरोना से बचाव के लिए यहां लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए हर वर्ग से सहयोग मांगा जा रहा है। पुलिस-प्रशासन लाॅकडाउन का पूर्ण पालन कराने के लिए लगातार अपील कर रहा। हालांकि, अधिकतर लोग इसका पालन कर रहे लेकिन तमाम लोग इसका उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे।
Read this also: गिरने लगी जाति-धर्म की दीवार, किसी ने भवन खोला तो किसी ने खजाना
बनखेड़ी में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को बिना मास्क ही बेवजह घूमने के आरोप में हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस ने इतवारा व अन्य जगह के रहने वाले सोनू, मनीष चैरसिया, मोंटी, आरिफ, सोनू खान व शाहरूख खान के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ वाहन भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए कार्रवाई आगे भी होती रहेगी।
Read this also: Covid19 जानिए अधिकारियों व बुजुर्गों की जांच का क्या आया रिपोर्ट
By: Shakeel Niyazi
Updated on:
8 Apr 2020, 2:37 AM IST
Published on:
8 Apr 2020, 2:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.