24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इनसे मारपीट नहीं बल्कि सलाम कीजिए, कर्इ बड़े शहरों को आइना दिखा रहा एमपी का पिपरिया

Fight against Coronaलोग कोराना वारियर्स (Corona warriors) को सम्मानित भी कर रहे  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 11 Apr 2020, 10:10 AM IST

इनसे मारपीट नहीं बल्कि सलाम कीजिए, कर्इ बड़े शहरों को आइना दिखा रहा एमपी का पिपरिया

इनसे मारपीट नहीं बल्कि सलाम कीजिए, कर्इ बड़े शहरों को आइना दिखा रहा एमपी का पिपरिया

देश की राजधानी दिल्ली या कुछ अन्य जगहों पर जहां कोरोना से जंग में जान जोखिम में डालने वालों के प्रति बदसलूकी की खबरें आ रही हैं, वहीं मध्य प्रदेश का एक छोटा सा शहर पूरे देश को सीख दे रहा है। यहां कोराेना वारियर्स को सम्मानित किया जा रहा। हालांकि, इन जांबाजों को सम्मान करते समय लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल भी रख रहे हैं।

Read this also: जानिए कोरोना महामारी में कैसे हो रही अस्पतालों में डिलेवरी, यहां सात बच्चों की किलकारी से गूंज उठा अस्पताल

होसंगाबाद के पिपरिया शहर में कोराना वारियर्स को शाॅल आेढ़ाकर लोगों ने सम्मानित किया। शुक्रवार को पिपरिया के एक मोहल्ले में कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया। आनन्द बाग काॅलोनी के लोगों ने संयुक्त रूप से इन वारियर्स को फूलों का गुलदस्ता, शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। पं.सीताराम पांडे ने मंत्रोच्चार के साथ स्वास्थ्य सेनानी निर्मला राजपूत को आशीर्वाद दिया। अजय घुरका, देवेश तोमर, अंजू घुरका आदि ने काॅलोनीवासियों की ओर से कोरोना वारियर्स को शुभकामनाएं दी गई।
कोराेना से जंग में जी जान से जुटे लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मोहल्लावासियों ने कहा कि इस देश का हर नागरिक इन वारियर्स के जज्बे को सलाम करता है। इन लोगों की वजह से ही आमजन सुरक्षित है।

Read this also: तीन मुफ्त सिलेंडर लेने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो खाते में नहीं आएगा धन

By: Shakeel Niyazi