30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लापरवाही करा रहे नैया हो रही पार-यहां बेखौफ चल रही छोटी नाव और किश्तियां

शनिचरा पर्यटन घाट, राजघाट से किश्ती-डोंगे छोटी नावों से जोखिम भरा सफर अब भी जारी है। पल्लेपार के गुंजारी, जोशीपुर, जमनिया गांवों से आने वालों को होशंगाबाद पार कराया जा रहा है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 20 Dec 2021, 10:15 AM IST

लापरवाही करा रहे नैया हो रही पार-यहां बेखौफ चल रही छोटी नाव और किश्तियां

लापरवाही करा रहे नैया हो रही पार-यहां बेखौफ चल रही छोटी नाव और किश्तियां

होशंगाबाद. दो साल से नर्मदा नदी में नाव संचालन का ठेका नहीं किया गया है। नावों का संचालन कागजों में तो बंद है, लेकिन शनिचरा पर्यटन घाट, राजघाट से किश्ती-डोंगे छोटी नावों से जोखिम भरा सफर अब भी जारी है। पल्लेपार के गुंजारी, जोशीपुर, जमनिया गांवों से आने वालों को होशंगाबाद पार कराया जा रहा है, लेकिन नपा व प्रशासन के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। अगर होशंगाबाद के नर्मदा नदी में कोई अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा, इसका जबाव किसी भी अधिकारी के पास नहीं है। बता दें शनिवार को ही रायसेन जिले के उदयपुरा में नाव पलटने और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद प्रशासन और नगरपालिका ने सबक लेना चाहिए।

6 बार नीलामी के बाद भी नहीं हुए ठेके
शहर में शनिचरा-कोरी एवं राजघाट का नाव ठेका 2019 में ही समाप्त हो चुका है। नपा ने इसके बाद से छह बार पुन: नीलामी के लिए टेंडर बुलाए, लेकिन ठेका नहीं हो सका। पिछली बार कोरीघाट का नाव संचालक का ठेका 8 लाख में एवं राजघाट का ठेका करीब 5 लाख में गया था, लेकिन इस बार कोई भी ठेकेदार डेढ़ से दो लाख के आगे बोली नहीं लगा रहा। इसलिए नाव संचालन के विधिवत ठेका नहीं हो पाया है। नपा की तरफ से नाव संचालन का ठेका बंद कर दिया है। ठेके की बोली की राशि ज्यादा होने के कारण यह नहीं हो पा रहे हैं।

एमपी में बर्तन और फसलों पर जमी बर्फ, दूसरे दिन भी रहा कोल्ड-डे


डोंगों में भी नहीं सुरक्षा-बचाव के इंतजाम
जो डोंगे-छोटी नावों से सवारियों का लाया-ले जाया जा रहा है, उसमें भी सुरक्षा-बचाव के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। न तो लाइफ जैकेट हैं और न ही रस्से या डूबने से बचाव के अन्य उपकरण मौजूद है। बिना सुरक्षा के ही लोग भी इस पार से उस पार आ जा रहे, जबकि पल्लेपार के जर्रापुर, जोशीपुर, जमनिया, शाहगंज तरफ बाईराम आश्रम तटघाट से आवागमन के लिए नया पुल व फोरलेन बायपास भी बन चुका है। इस पर से आवागमन भी जारी है, लेकिन लोग जोखिम उठाकर नाव से होशंगाबाद आना-जाना कर रहे।

विधानसभा का शीतकालीन सत्र चलेगा 5 दिन, विधायकों ने उठाए जनता से जुड़े मुद्दे


नपा की तरफ से नावों का संचालन पूरी तरह बंद
&शहर के कोरीघाट व राजघाट के नर्मदा में नाव संचालक के ठेके के लिए करीब छह बार नीलामी टेंडर बुलाए गए, लेकिन तय बोली पर ठेके नहीं हो सके हैं। पिछली बार जिस राशि में ठेके हुए थे, उससे कम में ठेके नहीं दिए जा सकते। अवैध रूप से नाव-डांगे के चलने के संबंध में होमगार्ड को भी नोटिस जारी किए थे। कलेक्ट्रेट में भी पत्र भेजकर इसे बंद कराने का आग्रह किया जा चुका है। नपा की तरफ से नावों का संचालन पूरी तरह बंद है।
-अनंत सिंह राजपूत, राजस्व निरीक्षक व ठेका प्रभारी नपा होशंगाबाद