30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा का शीतकालीन सत्र चलेगा 5 दिन, विधायकों ने उठाए जनता से जुड़े मुद्दे

5 दिन चलने वाले इस सत्र में प्रदेशभर के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दों को विधानसभा में उठाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 20 Dec 2021, 9:37 AM IST

विधानसभा का शीतकालीन सत्र चलेगा 5 दिन, विधायकों ने उठाए जनता से जुड़े मुद्दे

विधानसभा का शीतकालीन सत्र चलेगा 5 दिन, विधायकों ने उठाए जनता से जुड़े मुद्दे

राजगढ़. सोमवार से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। 5 दिन चलने वाले इस सत्र में प्रदेशभर के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दों को विधानसभा में उठाए हैं। विभिन्न मुद्दों में राजगढ़ जिले की बात करें तो सबसे ज्यादा 23प्रश्न ब्यावरा विधायक रामचंद्र दांगी ने लगाए हैं। हालांकि पिछले सत्र में इनके सबसे कम प्रश्न थे, वहीं यदि इस सत्र में सबसे कम प्रश्नों की बात करें तो राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर के रहे। जिन्होंने मात्र 4 प्रश्न ही उठाए हैं। हालांकि उनका कहना है कि विस की डाक देर से पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ज्यादा मुद्दे विधानसभा तक न पहुंचाएं इसलिए डाक समय से नहीं पहुंची। वहीं यदि सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों की बात करें तो नरसिंहगढ़ विधायक राज्यवर्धन सिंह ने 20 और सांरगपुर विधायक कुंवर कोठार ने 18 प्रश्न विधानसभा में रखे हैं। जबकि पूर्व मंत्री और खिलचीपुर विधायक प्रियव्रत सिंह ने भी जन मुद्दे के माध्यम से विधानसभा में विकास कराने की बात कही है।

विधायकों ने विधानसभा के माध्यम से इस तरह उठाए जनता के मुुद्दे
नदी का सौंदर्यकरण हो
ब्यावर विधायक रामचंद्र दांगी ने 2३ प्रश्न लगाए हैं, उसमें प्रमुख प्रश्नों की बात करें तो अजनार नदी का सौंदर्यीकरण, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, गांव की नलजल योजना जो बंद पड़ी है उसे चालू कराना अस्पताल रोड का काम जो लंबे समय से रुका हुआ है उसे पूरा कराना, पीडब्ल्यूडी के जो रोड बनाए जा रहे हैं, उनमें भी गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो, जबकि भ्रष्टाचार की भेंट चढऩे वाली पानी की टंकी को लेकर भी प्रश्न लगाया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हो
नरसिंहगढ़ विधायक राजवर्धन सिंह ने सबसे Óयादा प्रश्न स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार को लेकर लगाए हैं। जहां उन्होंने बोड़ा अस्पताल के उन्नयन और नरसिंहगढ़ अस्पताल में विभिन्न तरह की सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही पार्वती परियोजना डूब क्षेत्र में प्रभावित किसानों को मुआवजा की मांग की है। वहीं साका श्याम जी मंदिर के संरक्षण को लेकर भी प्रश्न उठाए हैं। कई गांव जहां विद्युत व्यवस्था कमजोर है वहां नई ग्रिड की मांग की गई है।

जेल का हो नवीनीकरण
ब्यावरा विधायक बापू सिंह तंवर ने 140 साल पुरानी जेल की जगह नवीन जेल के निर्माण की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने आदिम जाति कल्याण विभाग के विकास कार्य में लगाए जाने वाली राशि का उपयोग भोपाल के रेलवे स्टेशन में लोगों को पहुंचाने के लिए किए जाने पर आरोप लगाया कि निजी कंपनी को लाभ दिलाने के लिए इतना पैसा क्यों खर्च किया गया। वहीं, राजगढ़ के बाइपास की मांग की उन्होंने दोहराई है।

ओमिक्रॉन वाले राज्यों से घिरा मध्यप्रदेश, 62 को कोरोना, आधे घर तो आधे अस्पताल में भर्ती

धीमी रफ्तार बनेगी परेशानी
खिलचीपुर विधायक प्रियव्रत सिंह ने जल निगम के माध्यम से गांवों में बिछाई जा रही प्रेशर पाइप लाइन के कार्य की धीमी गति पर सवाल किया है। समय पर काम नहीं होने पर ग्रामीणों को परेशानी होगी। वहीं, जीरापुर में ऑक्सीजन प्लांट कब तक पूरा होगा, इस पर भी सवाल उठाया है, जबकि माचलपुर अस्पताल का उन्नयन कर चिकित्सकों की नियुक्ति करने केे अलावा क्षेत्र सड़कों और विभिन्न विकास कार्यों को लेकर सवाल किए हैं।

एमपी में बर्तन और फसलों पर जमी बर्फ, दूसरे दिन भी रहा कोल्ड-डे

सारंगपुर-पचोर में उद्योगों की हो स्थापना
सारंगपुर विधायक कुंवर कोठार सिंह ने सारंगपुर और पचोर में उद्योगों के लिए निर्धारित जमीन पर उद्योग लगाने और वहां विकास संबंधी प्रश्न लगाए वही आइटीआइ महाविद्यालय की स्वीकृति की भी जानकारी चाहिए, जबकि जल जीवन मिशन के माध्यम से चल रहे कार्यों की प्रगति और कब तक कार्य पूरा होगा। यह भी जानकारी चाही गई है, बता दें कि उन्होंने 18 प्रश्न विधानसभा के माध्यम से लगाए हैं।