खास बात है कि कंडोम के सहारे इतने लंबे समय की जांच के बाद पुलिस को मिली सफलता हैरान कर देने वाली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संदेह के घेरे में आए आरोपी जॉन मिलर के घर के पास से पुलिस को 2004 में प्रयोग हो चुके कंडोम बरामद किए थे। पुलिस के हासिल किए गए कंडोम से मिले डीएनए के नमूने को बच्ची के मिले कपड़ों से मैच कराया गया और वह मैच हो गया। कंडोम से मिले डीएनए के आधार पर रिसर्चर ने जॉन मिलर और उसके भाई पर बलात्कार तथा हत्या में शामिल होने का संदेह व्यक्त किया। रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन मिलर के कुल तीन इस्तेमाल हुए कंडोम बच्ची के जेनेटिक प्रोफाइल से मेल खा गए। अपने जुर्म का पर्दाफाश होने के बाद कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को स्वीकार किया। अपनी बच्ची के साथ 30 साल पहल हुई इस भयानक घटना के बाद जब आरोपी ने कोर्ट में अपना गुनाह कबूल किया तो बच्ची का पूरा परिवार गमगीन हो गया।