बता दें कि ऐसा ये पहला मामला नहीं है, भारत में भी ऐसा मामला देखने को मिल चुका है। बीते मार्च में भारत की एक फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी ने भी अपने साथी कर्मचारी के निजी अंग में कंप्रेशर पाइप डाल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उस मामले में भी कंप्रेशर फट गया था, पहले तो आरोपी कर्मचारी हंस रहा था। लेकिन जब उसने देखा कि उसका साथी कर्मचारी बेसुध होकर नीचे गिर गया तो उसके होश उड़ गए। मामले को लेकर एयर कंप्रेशर की जांच की गई तो पता चला कि वह एक ताकतवर एयर कंप्रेशर था। जिससे लकड़ियों को काटने में इस्तेमाल किया जाता है।