26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनोखा गांव! जहां 12 साल बाद लड़कियां बन जाती हैं लड़के, वैज्ञानिक भी हैरान

लड़का होना या लड़की होना यह सब कुदरत की देन है। इंसान के जन्म से पहले ही उसका जेंडर तय हो जाता है। बालवस्था से किशोरावस्था के दौरान कई शारीरिक परिवर्तन होते हैं। इस दुनिया में एक गांव ऐसा भी है जहां पर लड़कियां बड़ी होती है तो वह लड़के में बदल जाती है।

2 min read
Google source verification
la salinas village

la salinas village

नई दिल्ली। लड़का होना या लड़की होना यह सब कुदरत की देन है। इंसान के जन्म से पहले ही उसका जेंडर तय हो जाता है। बालवस्था से किशोरावस्था के दौरान कई शारीरिक परिवर्तन होते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे वैसे हमारे शरीर में कई प्रकार के बदलाव होने लगते हैं। उम्र बढ़ने के साथ लड़कों के चेहरे पर दाढ़ी और मूंछें उगना शुरू हो जाती है। वहीं लड़कियों के शरीर में भी कई प्रकार के बदलाव आते हैं। लेकिन इस दुनिया में एक गांव ऐसा भी है जहां पर लड़कियां बड़ी होती है तो वह लड़के में बदल जाती है। यह पढ़कर भले ही आपको अजीब लगे लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस अनोखे गांव में जैसे-जैसे लड़कियां बड़ी होती है उनके शरीर में बदलाव होता है और वह लड़कों के जैसे बन जाती है।

12 साल की उम्र के बाद बन जाती है लड़का
डोमिनिकल रिपब्लिक (Dominican Republic) में एक ऐसा गांव है जहां लड़कियां बड़ी होकर लड़का बन जाती है। ला सेलिनास (La Salinas Village) नाम के इस गांव को लोग श्रापित गांव मानते हैं। इस रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं। यहां की लड़कियों का एक खास उम्र के बाद जेंडर चेंज (Gender Change) हो जाता है। इसके बाद लड़कियां, लड़का बन जाती हैं।

भी पढ़ें:— ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने वाला देश का पहला बौना व्यक्ति, लिम्का बुक में नाम दर्ज

इस रहस्य से वैज्ञानिक भी हैरान
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस गांव की लड़कियां 12 साल की उम्र में लड़कों में बदल जाती है। इस गांव की जनसंख्या महज 6 हजार है। यह छोटा सा गांव दुनिया के शोधकर्ताओं के लिए शोध का विषय बना हुआ है। लड़कियों के साथ ऐसा क्यों होता है इस रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं।

यह भी पढ़ें:— दुल्हन ने बैकलेस ड्रेस पहन तोड़ी सारी हदें, अश्लील डांस देख मेहमानों के भी उड़ गए होश, देखें Video

गांव में अदृश्य शक्ति का साया
इस गांव की लड़कियों के लड़का बनने की अजीब बीमारी से वहां के लोग काफी परेशान हैं। जब गांव में किसी के घर लड़की का जन्म होता है तो उस परिवार में मातम पसर जाता है। उन्हें डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी। कई लोगों का कहना है कि इस गांव में किसी अदृश्य शक्ति का साया है। वहीं कुछ बुजुर्ग गांव को श्रापित मानते हैं। इस गांव में ऐसे बच्चों को 'ग्वेदोचे' कहा जाता है।

यह भी पढ़ें:— Video: फेस मास्क की जगह पहनी महिलाओं की अंडरवियर! धक्के मारकर प्लेन से उतारा

अनुवांशिक है यह बीमारी
इस अनोखी बीमार के बारे में डॉक्टर्स का कहना है कि ये बीमारी 'आनुवंशिक विकार' है। स्‍थानीय भाषा में इस बीमारी से ग्रसित बच्‍चों को 'सूडोहर्माफ्रडाइट' कहा जाता है। इस बीमारी की वजह से लड़कियों आवाज भारी होने लगती और शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं, जो धीरे-धीरे उन्हें लड़की से लड़का बना देते हैं। दुनियाभर में यह शोध का विषय बना हुआ है।