2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दवाखाने में इस कुत्ते के योगदान को देख भावुक हो जाएंगे आप, ऐसे करता है लाचार मरीजों की सेवा

बीमार कुत्ते के पास दूसरा कुत्ता ऐसे खड़ा है जैसे हौसला दे रहा हो।

2 min read
Google source verification
emotional photo of 2 dog at veterinary clinic goes viral

दवाखाने में इस कुत्ते के योगदान को देख भावुक हो जाएंगे आप, ऐसे करता है लाचार मरीजों की सेवा

नई दिल्ली। इंसान का अगर कोई सबसे अच्छा दोस्त होता है तो वो है कुत्ता। इसकी वजह कुत्ते की वफादारी भी हो सकती है और इंसान का उसके प्रति लगाव भी। हम यह बाते इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कुछ दिनों पहले कुत्तों की सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसने सभी को काफी भावुक किया था। ठीक ऐसी ही एक फोटो इन दिनों फिर से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फोटो में दो कुत्ते हैं, जिसमें से एक बीमार है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जबकि बीमार कुत्ते के पास दूसरा कुत्ता ऐसे खड़ा है जैसे हौसला दे रहा हो। खास बात इस फोटो का कैप्शेन है, जिस पर लिखा है, सब ठीक हो जाएगा...

बीमार कुत्तों का बढ़ाता है हौसला

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे इन कुत्तों की तस्वीर के पीछे की सच्चाई बेहद मार्मिक है। दरअसल, इस वेटनरी डॉक्टर के पास एक सहायक कुत्ता है, जो बीमार कुत्तों का हौसला बढ़ाता है। ऐसा करके वह बीमार कुत्तों की एक तरह से मदद करता है और शायद उनको इस बाद की दिलासा देता है कि थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा।

इसे 1 लाख से ज्यादा लोगों ने किया है पसंद

इस तस्वीर को Eyebleach नाम के एक यूजर ने Reddit में शेयर किया था। इसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हो गई। अब तक इस तस्वीर को 1 लाख से ज्यादा बार पसंद किया जा चुका है जबकी हजारों बार इसे शेयर किया गया है।

बेघर शख्स के लिए अस्पताल के दरवाजे पर खड़े थे कुत्ते

कुछ समय पहले भी कुत्तों की मानवियता भरी एक फोटो वायरल हुई थी। जहां कुछ कुत्ते अपने बेघर मालिक के इलाज के दौरान अस्पताल के दरवाजे पर खड़े थे। यहां पर कुत्तों और उस शक्स का सिर्फ इतना रिस्ता था कि वह इन कुत्तों को खाने के लिए रोटी देता था।

Story Loader