11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समुद्र में डूबने वाली थी 18 महीने की बच्ची, ऐसे बची जान

न्यूजीलैंड में समुद्र के किनारे मछुआरे की वजह से 18 महीने की एक बच्ची की जान बच गई।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Nov 09, 2018

omg

समुद्र में डूबने वाली थी 18 महीने की बच्ची, ऐसे बची जान

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड में समुद्र के किनारे मछुआरे की वजह से 18 महीने की एक बच्ची की जान बच गई। दरअसल, बच्चा खेलते—खेलते अपने परिवार से दूर समुद्र की तरफ चला गया था। अचानक वहां मौजूद मछुआरे की नजर उसपर पड़ती है और वह उसे वहां से बचा लेता है। मछुआरे ने कहा कि अगर वह तुरंत बच्चे को वहां से नहीं उठाता तो वह डूब सकता था। बता दें, मामला 26 अक्टूबर का है।

पहले लगा प्लास्टिक की गुड़िया, फिर सुनाई दी आवाज

ग्यूस हट नाम के मछुआरे ने बताया, मैं सुबह करीब सात बजे समुद्र के तट पर मछली पकड़ने गया था। मैं जाल बिछाने की तैयारी कर रहा था। अचानक मेरी नजर पर समुद्र की तरफ एक गुड़िया पर पड़ी, जो पानी में तैर रही है। जब मैं पास पहुंचा तो देखा कि वह गुड़िया नहीं, बल्कि एक बच्चा था, जो डूबने वाला है। मैं तुरंत उस ओर भागा और बच्चे को उठाकर किनारे पर ले आया। जानकारी के मुताबिक, बच्चे का परिवार मटाटा बीच पर था। बच्चा अपने परिवार के तंबू से निकलकर समुद्र की तरफ चला गया था। मछुआरे की वजह से उसकी जान बच गई।