scriptफ्री में मिले खाना-मूवी इसलिए बन गई थी गर्लफ्रेंड, लड़के ने ऐसे चखाया मजा | Free food and movies became girlfriend boy revenge on girl | Patrika News

फ्री में मिले खाना-मूवी इसलिए बन गई थी गर्लफ्रेंड, लड़के ने ऐसे चखाया मजा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 11, 2020 10:32:11 am

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

चैट का स्क्रीनशॉट आया सामने
दोनों क्लास में मिले थे एक-दूसरे को

Free food and movies became girlfriend boy revenge on girl

Free food and movies became girlfriend boy revenge on girl

नई दिल्ली: आज के दौर में शादी से पहले लड़का-लड़की एक दूसरे को जानना चाहते हैं। इसके लिए वो मिलते हैं, जिसे हम डेटिंग ( Dating ) के नाम से जानते हैं। कई कपल ऐसा करते हैं कई जगहों पर मिलते हैं, तो फिर लाजमी है कि खर्चा भी होगा। लेकिन एक लड़की को डेटिंग के बहाने फ्री का खाना थोड़ा महंगा पड़ा। चलिए आपके पूरा मामला बताते हैं।

girl2.png

#ChhapaakReview हुआ ट्रेंड फिल्म देखकर लौटे लोग रो पड़े, देखें ये जबरदस्त रिएक्शन

दरअसल, रेडिट यूजर Redberryberry ने एक पोस्ट शेयर की। इसमें वो कहते हैं कि ‘मैं एक लड़की को पसंद करता था और हम दोनों की मुलाकात लाइफगार्ड सर्टिफिकेशन कोर्स के दौरान हुई थी। हमारे नंबर एक्चेंज हुए। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो किया और कई हफ्तों तक मैसेज पर बातें भी हुई। एक बार मैंने उससे फिल्म देखने के लिए पूछा, जिसके लिए वो तैयार हो गई। फिर वो कई डेट्स पर एक साथ गए।’ लेकिन एक दिन उसके दोस्त ने लड़के को एक स्क्रीनशॉट दिखाया। वो बताते हैं कि इस लड़के से भी वो लाइफगार्ड वाली क्लास में ही मिला था।

girl1.png

इस स्क्रीनशॉट में शख्स पूछता है उस लड़की से कि क्या तुम और वो लड़का एक-दूसरे के साथ हैंगआउट कर रहे हो? लड़की लिखती है ‘ऐसा नहीं है, लेकिन जब तक वो मेरा खर्च उठाता रहेगा, मैं उसके साथ जाती रहूंगी।’ मैसेज पढ़ने के बाद लड़के ने लड़की को दोबारा बुलाया और एक महंगे वाले रेस्टोरेंट में दोनों गए। यहां जाकर लड़के ने सबसे महंगी डिश चूज की और लड़की ने भी ऐसा ही किया। साथ ही आईसक्रीम और कई फैंसी ड्रिंक्स भी मंगाई। इसके बाद लड़का वहां से चला गया और 45 मिनट बाद लड़की ने मैसेज किया कि उसके पास पैसे नहीं थे। लड़का बताता है कि फिर उसकी मां ने नीचे आकर बिल भरा और मुझे इस हालात में देखकर अच्छा लगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो