7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के दस दिन बाद खुला ‘बीवी’ का ये राज, उड़ गए लड़के के होश

लड़के को अपनी शादी के दस दिन बात दुल्हन की हकीकत पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Sep 07, 2018

omg

शादी के दस दिन बाद खुला 'बीवी' का ये राज, उड़ गए लड़के के होश

नई दिल्ली: एक शख्स ने बड़े अरमानों के साथ अपना हमसफर चुना और सात जन्मों के बंधन की कसम लेते हुए शादी कर ली। वह बेहद खुश था और पत्नी के साथ जीवन के हसीन पलों को संजोने के सपने देख रहा था। लेकिन, महज दस दिन ही बीते थे और उसे अपनी पत्नी के बारे में कुछ ऐसा पता चला जिसके बाद उसकी दुनिया ही उजड़ गई।

दुल्हन की हकीकत पता लगते ही पैरों तले खिसक गई जमीन


मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। यहां एक लड़के को अपनी शादी के दस दिन बात दुल्हन की हकीकत पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसे वह लड़की समझ रहा था वह दरअसल एक किन्नर थी। जगदीशपुरा क्षेत्र में रहने वाला लड़का एक कंपनी में मैनेजर के पद पर है। उसका रिश्ता पिछले साल मार्च मे कानपुर के किदवई नगर की लड़की से हुआ। लड़की उच्च शिक्षित एवं शिक्षिका बताई गई। युवक परिवार के साथ लड़की देखने गया। हाव-भाव देखकर शक होने पर लड़की वालों ने बताया कि वह घबराई हुई है। इसलिए उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद पूरे रीति—रिवाज से शादी हुई और वह दुल्हन विदा कराके घर ले आया।

सुहागरात पर बना दिया बीमारी का बहाना, आैर फिर...

उसे दुल्हन की चाल और हाव-भाव कुछ अजीब लगते थे। सुहागरात पर भी दुल्हन ने बीमारी का बहाना बना दिया और दूसरे कमरे में चली गई। अलगे दिन वह अपने परिजनों के साथ मायके चली गई। दस दिन बाद लड़का पत्नी को घर लेकर आया और रात में उसके साथ ही कमरे में था। इस दौरान वह उसे पता चला कि वह किन्नर है।

डिप्रेशन में चला गया था लड़का

लड़के ने मामले में लड़की और परिवारवालों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत की। पीड़ित पति की पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर उसने कोर्ट की शरण ली। न्यायिक आदेश पर जगदीशपुरा थाने में पत्नी, सास-ससुर एवं औरैया के एक कथा वाचक समेत 12 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें, इस पूरी घटना के बाद से युवक डिप्रेशन में चला गया था। हालांकि, अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।