scriptअनोखी परंपरा! यहां जवानी साबित करने के लिए लड़कों को सहना पड़ता है ऐसा दर्द | here the boy has to do this hard work to prove his youth | Patrika News

अनोखी परंपरा! यहां जवानी साबित करने के लिए लड़कों को सहना पड़ता है ऐसा दर्द

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2021 07:45:33 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

दुनिया में कई अजीबो गरीब परंपराएं देखने को मिलती हैं। कई बार हमको ऐसी परंपरा के बारे में सुनने को या पढ़ने को मिलता है जिसके बारे में पहले कभी नहीं सुना। आज आपको एक ऐसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे है जहां पर लड़कों को अपनी जवानी साबित करनी पड़ती है।

prove his youth

prove his youth

नई दिल्ली। दुनिया में कई अजीबो गरीब परंपराएं देखने को मिलती हैं। कई बार हमको ऐसी परंपरा के बारे में सुनने को या पढ़ने को मिलता है जिसके बारे में पहले कभी नहीं सुना। आज आपको एक ऐसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे है जहां पर लड़कों को अपनी जवानी साबित करनी पड़ती है। इसके लिए उनको ऐसा काम करना पड़ता है जो बहुत ही कठिन है। एक एक ऐसा रिवाज है जिसके बारे में आपने शायद ही पहने सुना होगा। हम बात कर रहे हैं सातेरे मावे नामक एक कबीले की। इसमें एक अजीब परंपरा निभाते आ रहे है। इस कबीले के रिवाज को निभाने के लिए जवान लड़के अपने आपको चींटी से कटवाते हैं।

बहुत तेज जलन जैसा होता है दर्द
आपको यह जानकर ताज्जूब होगा कि इस कबीले के लड़कों कोई आम घरेलू चींटियों से नहीं कटवाते है। वो जंगल में पाई जाने वाली बुलेट चीटिंया होती है। इन चींटियों के काटने से बहुत तेज जलन जैसा दर्द का अहसास होता है। ऐसा कहा जाता है कि यह चींटियां दुनिया की सबसे तेज काटने वाली प्रजाति होती है। इस परंपरा के अनुसार, लड़का जंगल में जाकर खुद बुलेट चींटियां ढूंढता है।

 

यह भी पढ़े :— इस गांव को 700 साल पहले मिला था श्राप, आज भी ये काम करने से डरते हैं लोग

javani11.jpg
जोर जोर से काटती हैं चींटियां
उनको इकट्ठा करने के बाद उन्हें एक नशे की दवा दी जाती है। इसके बाद वो सो जाती है और उठने पर काटने को तैयार रहें। इन चीटियों को लड़की की छाल से बने दस्तानों में रख दिया जाता है। जागने के बाद ये चीटियां खुद को एक बंद दस्ताने में पाती हैं जिससे गुस्से के मारे ये बौखला जाती हैं। इसके बाद लड़के अपना हाथ इन दस्तानों में डालते हैं और चींटियां उस लड़के के हाथों पर जोर-जोर से काटती हैं।
यह भी पढ़े :— यहां कॉकरोच को कुचलकर बनाते हैं शरबत, बड़े चाव से पीते हैं लोग

javani13.jpg

बहुत ही खतरनाक है परंपरा
इस अनोखे रिवाज के अनुसार, इन दस्तानों को कम से कम 10 मिनट तक बांधकर नाचना होता है। यदि कोई लड़का इससे अधिक समय तक दर्द सहन कर लेता है तो उसे बेहद ताकतवर माना जाता है। कई बार दर्द के कारण लड़के बेहोश भी हो जाते हैं। ऐसा का जाता है कि कई बार कुछ को पैनिक अटैक भी आ जाता है। यह बहुत ही खतरनाक परंपरा मानी जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो