
most expensive mango
Miyazaki mango : गर्मियों का सीजन चल रहा है। इस मौसम में लोग फलों के राजा आम को बड़े चाव से खाते है। लोग अपने अपनी पंसदीदा नस्ल के आमों का जमकर लुफ्त उठा रहे है। गर्मी शुरू होते ही बाजार में अगल अगल किस्म के आ जाते है। लंगड़ा, दशहरी, मालदा समेत कई प्रजाति के आम की अलग अलग विशेषताए होती है। आज आपको दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में बताने जो रहे है। इस आम की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इसके दाम में आप तीन बाइक खरीद सकते है। एक किलो आम के लिए आपको 2.70 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसकी सुरक्षा में गार्ड और शिकार कुत्ते तैनात किए गए है। आइए जातने है दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में।
जिंदगीभर याद रहेगा स्वाद
दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम मियाजाकी (Miyazaki mangoes) है। यह मूल रूप से जापान के मियाजाकी में पाया जाता है। हालांकि यह साउथ ईस्ट एशिया के कुछ-कुछ हिस्सों में भी उपलब्ध है। इसके रंग की बात करें तो यह रूबी यानी बैंगली कलर का होता है। यह इतना मीठा होता है कि खाने वाला इसके स्वाद को जिंदगीभर याद रखता है। इस आम को ‘सूर्य का अंडा’ भी कहते हैं।
गार्ड और कुत्ते सुरक्षा में तैनात
भारत में मध्य प्रदेश के एक शख्स ने अपने बाग में इस आम का पेड़ लगाया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, जबलपुर के रहने वाले संकल्प परिहार और उनकी पत्नी रानी परिहार ने लगाया है। यह इतना महंगा है कि इसकी सुरक्षा के लिए 4 गार्ड और खतरनाक कुत्ते तैनात किए किए हैं। ये सभी हर पल आम के पेड़ की देखभाल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Leave Policy : यह कंपनी दे रही है 365 की छुट्टी और पूरी सैलेरी, पीएफ और बीमा का भी लाभ
2.70 लाख रुपए किलो
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.70 लाख रुपये प्रति किलो है। यह भारत में बेहद दुर्लभ होते हैं। पिछले साल संकल्प के बाग से चोरों ने इस आम को चुरा लिया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, लोग 1 आम के लिए 20 हजार रुपये तक देने को तैयार रहते हैं। इसके बाद भी वह आम बेचने के लिए तैयार नहीं है। वे आम की नई फसल तैयार करने में लगे हुए है। ये आम अप्रैल से अगस्त के बीच उगते हैं।
यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे महंगा तकिया, जानिए क्या है इसकी खासियत
काफी फायदे मंद है ये आम
एक आम का वजन 350 ग्राम लगभग है। बताया जा रहा है कि इसमें 15 फीसदी या उससे ज्यादा शुगर कंटेंट होता है। इतना ही नहीं ये आम खाने से आंखों की रोशनी में तेजी आती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, बीटा कैरोटीन, और फॉलिक एसिड होता है।
Published on:
24 Jun 2022 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
