
einhalo island
इस दुनिया में कई रहस्यमय चीजों है, जिसके बारें में आज तक कोई भी नहीं जान पाया है। इन चीजों को लेकर लोगों के मन में कई प्रकर के सवाल है। लोग अक्सर छुट्टियां बिताने के लिए प्रकृति के बीच खूबसूरत जगह की तलाश करते है। कुछ लोग आइलैंड जाना चाहते है, वहां की खूबसूरत हर किसी का मन मोह लेती है। आज आपको एक ऐसे आइलैंड के बारे में बता रहे है, जिसमें कई रहस्य दफन हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी इस आइलैड पर लोगों साल में मात्र एक ही दिन जाने की इजाजत होती है। यानी आप यहां पर कभी भी नहीं आ सकते। हम बात कर रहे है आइनहैलो आइलैंड (Einhalo Island) की। यह आइलैंड स्कॉटलैंड में स्थित है।
आइनहैलो आइलैंड के बारे में कहा कि इसका दिल के समान आकार है। यह बहुत छोटा है और इसे नक्शे में ढूंढना बहुत मुश्किल है। इस आइलैंड को लेकर कई प्रकार की रहस्यमय कहानियां भी है। ऐसा कहा जाता है कि इस पर भूत-प्रेत समेत शैतानी ताकतें रहती है। यह शैतानी ताकतें बहुत शक्तिशाली होती है। यदि यहां पर अकेले या छोटे समूह में जाने की कोशिश करता है तो वो गायब हो जाता है। मान्यता है कि कोई भी व्यक्ति इस इस आइलैंड की ओर आने की कोशिश करता है तो उसे बुरी आत्माएं इस पूरे आइलैंड को हवा में छुपा देती है। ऐसा भी कहा जाता है कि यहां पर जलपरियां रहती हैं। ये जलपरियां केवल गर्मी के मौसम में ही पानी से बाहर आती है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस आइलैंड पर हजारों साल पहले लोगों रहते थे। वर्ष 1851 में यहां प्लेग की बीमारी फैल गई। इस बीमारी के कारण यहां रहने वाले लोग कहीं ओर चले गए। इसके बाद से यह बिल्कुल वीराना हो गया है। यहां कई पुरानी इमारतों के मलबे मिले हैं। पुरातत्वविदों के मुताबिक, खुदाई में यहां पाषाण काल की भी कई दीवारें मिली हैं।
आइनहैलो के प्रति सैलानियों का आकर्षण देखते हुए हर साल गर्मी के मौसम में एक दिन सैलानियों को यहां आने की इजाजत दी गई है। इसके लिए लोग पहले पूरी तैयारी करते हैं। किसी दुर्घटना से बचने के लिए मौसम का ध्यान रखते हुए अच्छे तैराक भी चलते हैं। साथ ही ऑकर्ने द्वीप के लोगों को सचेत रहने के लिए इस दिन के बारे में बता दिया जाता है। यहां पर ज्यादा लोगों को नहीं आने दिया जाता है।
Published on:
09 Oct 2020 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
