13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rahul Gandhi birthday :- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस हुनर से अनजान हैं लोग, इस जापानी आर्ट में मिला है ब्लैक बेल्ट

Rahul Gandhi का जन्म आज ही के दिन साल 1970 में हुआ था। राहुल गांधी Aikido जो की एक जापानी मार्शल आर्ट है इसकी खास जानकारी रखते हैं। Aikido मार्शल आर्ट की शुरूआत साल 1920 में जापान में हुई थी।

2 min read
Google source verification

image

Nitin Sharma

Jun 19, 2019

Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ के लिए सौगातों का दिन, राहुल गांधी करेंगे चार बड़ी योजनाओं की शुरुआत

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का आज जन्मदिन (birthday) है। आज राहुल गांधी 49 साल के हो गए हैं और देशभर में उनके समर्थक जश्न मना रहे हैं साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लग गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। राहुल गांधी का जन्म 19 जून, साल 1970 को हुआ और 2004 में पहली बार अमेठी से सांसद बनकर उन्होने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की। इस समय राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से लोकसभा सांसद हैं।

चमकी बुखार को लेकर हो रही थी बैठक मंत्री पूछ रहे थे भारत-पाकिस्तान मैच का स्कोर, अब लोगों ने दिया ऐसा जवाब...

आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपके साथ उनके जीवन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा करने जा रहे हैं जिससे काफी लोग अनजान हैं। राहुल गाँधी के इस हुनर के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कभी उनकी इस कला का सार्वजनिक तौर पर जिक्र नहीं हुआ। कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी जापान के मार्शल आर्ट अकीडो (Aikido) की खास समझ रखते हैं। अकीडो मार्शल आर्ट कला में उन्होने ब्लैक बेल्ट हासिल की हुई है। राहुल गांधी के इस खास हुनर से काफी लोग अनजान थे जिसके बारे में उन्होने कुछ समय पहले खुद ही लोगों को जानकारी दी थी।

हार के बाद ये निराश फैन लगा रणवीर सिंह के गले, वीडियो हुआ वायरल

क्या है जापानी मार्शल आर्ट अकीडो ?

आपको बता दें कि अकीडो एक ऐसा मार्शल आर्ट है जिसमें बिना किसी हथियार का प्रयोग किए खेला जाता है। अकीडो मार्शल आर्ट ज्यादा पुराना या कहें जापान की परंपरागत कला तो नहीं है लेकिन बहुत ही बेहतरीन मार्शल आर्ट है जो दूसरे मार्शल आर्ट के मुकाबले काफी मुश्किल है। अकीडो मार्शल आर्ट में विरोधी को चोट ना आए इस बात का खास ध्यान रखा जाता है। माना जाता है कि सबसे पहले साल 1920 में जापान (Japan) में इसकी शुरूआत हुई थी और बाद में पूरी दुनिया में ये आर्ट मशहूर हुआ।

अहम मैच से पहले पाक टीम के खिलाड़ी यहां पी रहे थे हुक्का, अब ऐसे उड़ रहा है मजाक