16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुक्रवार के दिन करें मां लक्ष्मी का ये छोटा सा उपाय, भर जाएंगे भंडार

मां महालक्ष्मी की आराधना शुक्रवार के दिन की जाए तो उन्हें बहुत जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है। इसके लिए ग्रंथों में कुछ उपाय भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय जिन्हें करने से मां लक्ष्मी आप पर...
2 min read
Google source verification
lakshami.jpg

Astro Tips in Hindi: हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा अर्चना नित्य की जाती है, लेकिन इनका भी एक विशेष दिन होता है। जैसे- मां महालक्ष्मी को शुक्रवार के दिन आराधना करके प्रसन्न किया जा सकता है। इसके लिए शास्त्रों में पूजा विधि और अनेकों उपाय भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय जिन्हें करने से मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो जाएगी और आपको धन धान्य का आशीर्वाद भी देंगी।

(1) शुक्रवार की शाम को दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं। इस दीपक में गाय का घी, थोड़ा सा केसर डालें। याद रहे रूई के स्थान पर लाल रंग के सूती धागे का प्रयोग करें। इससे शीघ्र ही दरिद्रता दूर होकर धन आने के मार्ग खुलते हैं।

(2) शुक्रवार को 7 कन्याओं को घर पर भोजन करवाएं। भोजन में केसर युक्त खीर अवश्य खिलाएं तथा दक्षिणा व वस्त्र दें।

Read More: इस मंदिर में दर्शन मात्र से मिल जाता है मनचाहा प्रेमी, बस करना होगा ये काम

(3) शुक्रवार के दिन एक पीला कपड़ा लेकर उसमें पांच पीले रंग की कौड़ी, थोड़ा सा केसर तथा सिक्के डालें। इन सब को बांधकर उन्हें उन्हें अपनी तिजोरी में या गल्ले में रख दें। इसके प्रभाव से कुछ ही दिनों में आपकी धन संबंधी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और घर में पैसा आना शुरु हो जाएगा।

(4) शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर अभिषेक करे। अभिषेक के बाद उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करें। इस उपाय से भी घर में दिन दूना रात चौगुना पैसा आना शुरु हो जाता है।

Read More: दिवाली की रात जरूर करें ये काम, नहीं होगी धन की कमी

(5) शुक्रवार के दिन गरीबों को सफेद रंग की वस्तु अथवा खाद्य पदार्थ का दान करें। इससे धन से जुड़ी सारी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

(6) शुक्ल पक्ष में पडऩे वाले किसी शुक्रवार के दिन पत्नी अपने हाथों से प्रेम पूर्वक साबूदाने की खीर बनाएं लेकिन उसमें शक्कर के स्थान पर मिश्री डालें। इस खीर को सबसे पहले भगवान को अर्पित करें और इसके बाद पति-पत्नी थोड़ी-थोड़ी एक-दूसरे को खिलाएं। इसी दिन किसी मंदिर में इत्र का दान करें।