28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 साल की उम्र में नाक में फंसा लिया था सिक्का, 10 साल बाद निकला बाहर

बच्चे ने 4 साल की उम्र में अपने नाक में सिक्का डाला था जो 10 साल बाद बाहर निकला। नाक में घाव होने के बाद भी डॉक्‍टर्स इस बात का पता नहीं लगा पाये कि नाक के अंदर सिक्का है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 27 Jun 2022, 9:31 PM IST

4 साल की उम्र में नाक में फंसा लिया था सिक्का, 10 साल बाद निकली बाहर

4 साल की उम्र में नाक में फंसा लिया था सिक्का, 10 साल बाद निकली बाहर

बचपन में कई छोटे बच्चे सिक्के या छोटे-मोटे सामान निगल जाते हैं या फिर नाक-कान में डाल लेते हैं। कुछ मामलो में छोटे बच्चों के मुंह-नाक-कान से वो चीजें आसानी से निकल जाती है, मगर कई बार ऐसे मामलों में डाक्टर्स की मदद भी लेनी पड़ जाती है। मगर हम आज जिस मामले की बात करने जा रहे हैं ये किसी छोटे बच्चे की नहीं बल्कि 14 साल के लड़के की है। और चौंकने वाली बात ये है कि इस बच्चे ने 4 साल की उम्र में अपने नाक में सिक्का डाला था जो 10 साल बाद बाहर निकला है।

ये मामला दक्षिणी लंदन में रह रहे उमेर कमर की है। उन्होंने 4 साल की उम्र में नाक में सिक्का फंसा लिया था। सिक्‍का फंसे होने की घटना को वह भूल चुके थे। नाक में घाव होने के बाद भी कई बार डॉक्‍टर के पास गए, लेकिन डॉक्‍टर को भी सिक्‍का फंसा होने की बात पता नहीं चली। उमेर कमर के मुताबिक, "4 साल की उम्र में चांदी का सिक्का नाक में फंस गया था। कई बार गले में खराश, सर्दी और डॉक्टर के चेकअब के बावजूद इसे कभी नहीं देखा गया।"


एक दिन उनके नाक में पहले की तुलना में ज्यादा दर्द होने लगा। उन्होंने ये बात अपने परिवार को बताई। उन्हें नाक में कुछ फंसे होने की आशंका हुई तो उन्होंने अपने दोनों कान में रुई लगाई और बायीं तरफ के नाक के छेद से सांस रोकी। दाएं छेद से उन्होंने जैसे ही सांस छोड़ी, उनके नाक से एक सिक्का बाहर निकल आया। सिक्के को देखकर उमेर और उनके परिवार वाले हैरान हो गए।


वहीं नर्सरी में काम करने वाली उमेर कमर की मां नफसीन ने बताया कि उन्‍हें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बचपन में उमेर ऐसी कई तरह की शैतानियां करते थे जो उन्हें बताते भी नहीं थे। वहीं नाक में से सिक्का निकलने की घटना से वो भी काफी हैरान हैं। वहीं नाक से सिक्का निकलने के बाद से नाक को काफी आराम महसूस हो रहा है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक हाईकोर्ट में 26 सालों से सड़ रही जयललिता की 11,344 साड़ियां और 750 चप्पलें, कोर्ट से की गई निस्तारण की मांग


लंदन के सेंट थॉमस हॉस्पिटल के प्रोफेसर क्‍लेयर हॉपकिंस का कहना है कि छोटे बच्चों को अपने नाक-कान के अंदर कुछ न कुछ डालने की आदत होती है। ऐसे में छोटा सिक्का नाक के अंदर चले गया होगा, जिसे बच्चे अक्सर भूल जाते हैं। दूसरी तरफ नाक में घाव होने के बाद डॉक्‍टर्स भी इस बात का पता नहीं लगा पाये की नाक में सिक्का है। ऐसी कई समस्याएं होती हैं जिनका निदान बड़े से बड़े डॉक्टर नहीं निकाल पाते हैं।

यह भी पढ़ें: 1 करोड़ रुपए में बेची जा रही बिहार में पाई जाने वाली ये छिपकली, विदेशों में की जा रही स्‍मगलिंग