
आपकी सोच से भी ज़्यादा पावरफुल है पीएम मोदी की सिक्योरिटी, दुश्मनों के शरीर में पीतल भरने में लगते हैं चंद सेकंड
नई दिल्ली। देश भर में अभी से 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इतना ही नहीं देश में ऐसे कई लोग भी हैं जो पीएम मोदी को बड़े स्तर पर नुकसान भी पहुंचाना चाहते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि अभी हाल ही में पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इन सभी लोगों के पास से बेहद ही अहम सबूत भी मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएम मोदी की सुरक्षा पहले से भी ज़्यादा सख्त कर दी गई है। इसी सिलसिले में आज हम आपको पीएम मोदी की सुरक्षा की कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं, जिसे जानना हमारे लिए बेहद ज़रूरी है।
दरअसल पीएम मोदी की सुरक्षा की कई परतें हैं, जिनके अलग-अलग काम होते हैं। पीएम मोदी का काफिला जहां भी होता है, वहां सबसे आगे पुलिस के जवानों की गाड़ी होती है। पुलिस के पीछे एसपीजी के जवानों से भरी गाड़ी चलती है। इसके अलावा काफिले में पीएम मोदी की गाड़ी के दाईं और बाईं ओर भी जवानों से भरी गाड़ियां चलती हैं। पीएम मोदी की सुरक्षा में कई तरह की परतों के तहत करीब एक हज़ार से भी अधिक जवान सुरक्षा में लगे होते हैं। मोदी जहां भी जाते हैं, ये जवान उनके साथ-साथ भी चलते हैं। इसके साथ ही चारों दिशाओं में भी जवानों की तैनाती की जाती है। पीएम की सुरक्षा में लगाए तैनाती से पहले एक-एक जवान का पूरा बैकग्राउंड खंगाल लिया जाता है।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एसपीजी और पुलिस के प्रशिक्षित जवानों के अलावा एनएसजी के जवान में तैनात होते हैं। ये जवान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए काफी अच्छे से ट्रेंड किए जाते हैं। इतना ही नहीं ज़रूरत के हिसाब से पीएम मोदी की सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बलों और कमांडो की भी तैनाती की जाती है। पीएम मोदी के काफिले में अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक से लैस वाहन और विमान भी लगाए जाते हैं। ये वाहन और विमान पीएम को किसी भी प्रकार के हमले से सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए ज़्यादातर बीएमडब्ल्यू कार इस्तेमाल की जाती है, यह कार आपकी सोच से भी ज्यादा सुरक्षित है। मोदी की कार के साथ ही काफिले में 2 और डमी कार भी चलती हैं। ताकि हमलावर को पीएम की कार का पता न चल सके। काफिेले में एक बेहद ही शक्तिशाली जैमर चलता है, जो आस-पास के सभी मोबाइल नेटवर्क को जाम कर देता है। पीएम मोदी के साथ सादी वर्दी में चलने वाले जवान आस-पास के लोगों की बॉडी लैंग्वेज को ऑबसर्व करते हैं।
Published on:
12 Jun 2018 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
