
Mushroom
नई दिल्ली। हमारे शास्त्रों में लिखा है, पहला सुख निरोगी काया, दूसरा सुख जेब में हो माया। यदि आपकी काया अर्थात शरीर रोगी है तो आप धन नहीं कमा सकते। वहीं दूसरे शब्दों में अगर आपके पास पहले से ही अपार धन है तो वह किसी काम का नहीं। धन से कोई रोग नहीं मिटता है। सभी चाहते है कि उनका शरीर स्वस्थ और सेहतमंद हो। इसके लिए सभी अपने अपने स्तर पर हर संभव प्रयास भी करते है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजा और पोस्टिक भोजन करते है। कुछ लोग महंगी चीजों का खाने में इस्तेमाल करते है।
30 हजार रुपए किलो
आज आपको एक ऐसी महंगी सब्जी के बारे में बताने जा है जिसमें गुणों का खजाना बताया जाता है। हालांकि इस सब्जी को हर कोई नहीं खा सकता। क्योंकि यह बहुत महंगी है। इसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। हम बात कर रहे है मारकुला एस्कैपाल्टा की। इसमें कई जड़ी जूटियां होती है। इस 30 हजार रुपए में एक किलो मिलती है।
इन राज्यों में होती है खूब
इस गुच्छी का वैज्ञानिक नाम मार्कुला एस्क्यूपलेंटा है, लेकिन इसे हिंदी में स्पंज मशरूम कहा जाता है। सामान्य भाषा में लोग इसे मशरूम के रूप में जानते है। इसमें कई गुण होते है साथ ही उसका स्वाद भी उत्कृष्ट है। यह गुच्ची चंबा, कुल्लू, शिमला और मनाली सहित राज्य के कई जिलों में पाया जाता है। स्थानीय भाषा में इसे अम्ब्रेला, टैटमोर या दुदुर कहा जाता है।
विदेशों में भारी डिमांड
इस सब्जी को बड़ी-बड़ी कंपनियां और होटल हाथों-हाथ खरीद लेते हैं। इन लोगों से गुच्छी बड़ी कंपनियां 10 से 15 हजार रुपए प्रति किलो में खरीद लेते हैं, जबकि बाजार में इस गुच्छी की कीमत 25 से 30 हजार रुपए प्रति किलो तक है। यह सब्जी केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका, यूरोप, फ्रांस, इटली और स्विजरलैंड जैसे देशों में भी गुच्छी की भारी डिमांड है।
हार्ट पेशेंट के लिए लाभदायक
यह सब्जी औषधीय गुणों से भरपूर है और इसको नियमित सेवन से दिल की बीमारियां नहीं होती हैं। हार्ट पेशेंट के लिए इसका उपयोग लाभ दायक बताया गया है। गुच्छी में विटामिन बी और डी के अलावा सी और के प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इस गुच्छी को बनाने की विधि में डायफ्रूट, सब्जियां और घी इस्तेमाल किया जाता है। गुच्छी की सब्जी बेहद लजीज पकवानों में गिनी जाती है।
Published on:
24 Dec 2020 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
