5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाहर फानी तूफान मचा रहा था कोहराम अस्पताल में जन्म लिया बेबी फोनी ने, जानें कैसे मिला बच्ची को ये नाम

ओडिशा में फानी तूफान ने मचाया कोहराम अस्पताल में जन्म लिया इस बच्ची ने रेलवे अस्पताल में जन्मी बच्ची

2 min read
Google source verification

image

Navyavesh Navrahi

May 04, 2019

fani cyclone

बाहर फानी तूफान मचा रहा था कोहराम अस्पताल में जन्म लिया बेबी फोनी ने, जानें कैसे मिला बच्ची को ये नाम

नई दिल्ली: गर्मी के मौसम में लू और धूल भरी आंधी लोगों को परेशान करती है। लेकिन इस बार फानी चक्रवात ( fani cyclone ) लोगों के लिए मुश्किल बनकर सामने आया है। इससे लोगों के जीवन पर काफी असर पड़ा है। साथ ही कई लोगों की जान भी चली गई है। लेकिन इन सबके बीच एक बच्ची ने ओडिशा ( Odisha ) में जन्म लिया और अब इस बच्ची का नाम 'बेबी फोनी' रखा गया है।

श्रीलंकाई औरतों में अपनी मां को खोज रही है ये महिला, एक बर्थ सर्टिफिकेट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

दरअसल, फानी चक्रवात आने के बाद बाद शुक्रवार को ओडिशा के मंचेश्वर के एक रेलवे अस्पताल ( Hospital ) में एक बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची का जन्म सुबह 11 बजकर तीन मिनट पर हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बेशक बाहर फानी चक्रवात ने अपना कहर मचा रखा था, लेकिन अस्पताल के अंदर डॉक्टर्स ( doctors ) बेहद शांति से इस बच्ची को दुनिया में लाए। इसके बाद डॉक्टरों ने बाहर के माहौल को देखते हुए इस मासूम का नाम 'बेबी फोनी' रख दिया। जिस जगह इस बच्ची ने जन्म लिया ये जगह ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर ( bhuvneshwar ) से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

आखिरी गेंद से पहले हार्दिक पांड्या ने मनीष पांडे को कही ये बात, फैंस हो गए हैरान

भुवनेश्वर मुख्यालय के पूर्वी तट रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ये बच्ची 32 साल के एक रेलवे कर्माचरी की है। वो मंचेश्वर स्थित कोच रिपेयर वर्कशॉप में सहायक के तौर पर कार्यरत है। डॉक्टरों ने फानी तूफान के चलते ही बच्ची का नाम बेबी फोनी रखा है। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि क्या बच्ची के माता-पिता भी बच्ची का यही नाम रखना चाहते हैं या नहीं। वहीं अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मां और बच्ची दोनों सुरक्षित है।

कार चालक ने नहीं पहना था हेलमेट ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया इतने का चालान, रसीद हो रही है वायरल