
expensive vegetable
नई दिल्ली। अकसर देखा जाता है कि डॉक्टर सभी को वेजिटेबल के बारे में बताते है। वह अपने मरीजों को हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते है। ये हरी सब्जियां बहुत सस्ती होती है। पोषक तत्वों से भरपूर इन सब्जियों को खाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन जैसे जैस महंगी बढ़ रही है वैसे वैसे सब्जियों के दाम भी बढ़ रहे है। आज आपको एक ऐसे सब्जी के बारे में बताने जा रहे है जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इसको दुनिया की सबसे महंगी सब्जी बताते है। हम बात कर रहे हॉप शूट नाम की सब्जी की। खबरों के अनुसार इसकी कीमत सोने के कदाम से ज्यादा बताई जा रही है।
80 हजार रुपए किलो
एक रिपोर्ट के अनुसार, हॉप शूट नाम की यह सब्जी 1000 यूरो प्रति किलो बिकती है। भारतीय रुपए इसकी कीमत 80 हजार से ज्यादा है। इस सब्जी की कीमत जानकर हर कोई चकित रह जाता है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इसके दाम के बावजूद भी दुनिया भर में इसकी काफी डिमांड है। हॉप शूट्स का जो फूल होता है उसे 'हॉप कोन्स' कहते हैं। इस फूल का इस्तेमाल बीयर में किया जाता है। बाकी उसकी टहनी को कई तरह से खाया जा सकता है।
स्वाद में काफी तीखे
हॉप शूट्स की टहनियां शतावरी पौधे की तरह दिखाई देती हैं। इसकी टहनियों की सब्जी बनाई जाती है। कुछ लोग सब्जी के बजाय इसका अचार बनाते हैं। इसके फूल स्वाद में काफी तीखे होते हैं। हॉप में कई तरह की ऐंटीबायॉटिक की प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसी कारण इसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के तौर पर भी किया जाता है। दांत के दर्द को दूर करने से लेकर टीबी के इलाज तक में इसका उपयोग होता है।
शिमला के जंगलों में पाई जाती है
खबरों के अनुसार, हॉप की तरह ही भारत में शिमला के जंगलों में एक सब्जी पाई जाती है। इसको गुच्छी के नाम से भी जाना जाता है। यह भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसलिए इसकी कीमत 40 हजार रुपए प्रति किलो होती है।
Published on:
30 Nov 2020 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
