
village america grand canyon
दुनिया में लोगों ने काफी तरक्की कर ली है और पहले पहले के मुकाबले जमाना काफी बदल गया है। लोग चांद पर जमीन खरीद रहे है और वहां पर अपना घर बसाने का सपना देख रहे है। लेकिन इस दुनिया में एक गांव ऐसा भी है जो जमीन से 3 हजार फीट नीचे बसा हुआ है। पाताल लोक में लोग जिंदगी बिना रहे है। यह सुनने में भले ही आपको थोड़ा अजीब लगे, पर य बिल्कुल सच है। जी हां, अमेरिका में एक ऐसा ही गांव है। जमाना काफी तेजी से बदल रहा है। लेकिन यहां के लोग आज भी पुराने तरीके अपना जीवन बिता रहे है। दुनियादारी से दूर यह लोग धरती से तीन हजार फीट नीचे रह रहे है। यह अनोखा गांव अमेरिका के ग्रैंड केनियन के हवासू केनियन का सुपाई है। जो जमीन से तीन हजार फ़ीट नीचे बसे होने की वजह से चर्चा में है। आइए जानते है इस गांव के बारे में।
हर साल आते है 55 लाख पर्यटक
यह अनोखा गांव गहरी खाई में बसा हुआ है। 200 लोगों की आबादी वाला अमेरिकी गांव दुनिया भर के पर्यटकों के लिए प्रसिद्ध है। पाताल लोक में बसे होने की वजह से हर साल में करीब 55 लाख लोग इस जगह पर घूमने आते हैं। यहां रहने वाले को रेड इंडियन कहते हैं।
यह भी पढ़ें - वैज्ञानिकों ने बनाई गजब की टी-शर्ट: बताएगी आपकी हार्टबीट, जानिए खासियत
डाकघर, कैफे और स्कूल की सुविधाएं
यह गांव कम आबादी वाला है। इसके बावजूद यहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध है। घर से लेकर स्कूल तक बने हुए हैं इसके अलावा आपको यहां पर चर्च, डाकघर, जनरल स्टोर और एक कैफे मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें - कंपनी ने नहीं बढ़ाई सैलरी तो बोरिया-बिस्तर ले आया ऑफिस, बंदे ने फिर उठाया ऐसा कदम
खच्चर का करते है उपयोग
यह गांव एक गहरे गड्ढे में 3000 फीट की गहराई पर स्थित है। यहां पर आने जाने के साधन काफी कम है। इस वजह से ये दुनिया से कटा हुआ है। लोग सड़कों की कमी के कारण खच्चर का उपयोग भी करते हैं। इस छोटे से गांव में घूमने वाले लोग हेलीकॉप्टर से जाते हैं।
नहीं है इंटरनेट, लिखते हैं चिट्ठियां
इस गांव में रहने वाले लोग हाओप्पी भाषा बोलते हैं। यहां पर रहने वाले लोग आज भी साधा जीवन जी रहे है। यहां लोग जीवन के लिए मक्का और फली की खेती करते हैं। इसके अलावा यहां इंटरनेट नहीं भी इस गांव के लोग चिट्ठी लिखते हैं।
Updated on:
26 Jun 2022 08:14 am
Published on:
22 Mar 2022 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
