
employee
महामारी कोरोना काल के बाद दुनिया में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। बहुत सारे लोग नौकरी से हाथ धो बैठे हैं, वहीं कई लोगों की सेविंग खत्म हो गई। बढ़ती महंगाई के बीच आज घर चलाना काफी मुश्किल हो रहा है। बहुत से लोगों के पास नौकरी नहीं है जिन लोगों के पास नौकरी है वह कम पैसे में काम करने के लिए मजबूर है। आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कम पैसों में गुजारा करने के लिए अजीबोगरीब हथकंडे अपना रहा है। एक शख्स ने कम पैसे में गुजारा करने के लिए अनोखा जुगाड़ लगा है। इस बंदे ने घर से बोरिया—बिस्तर समेट कर ऑफिस पहुंच गया और ऑफिस को ही अपना घर बना लिया।
कंपनी देती थी कम सैलरी
इस शख्स का नाम सिमोन है और यह अमेरिका का रहने वाला है। सिमोन का कहना है कि कंपनी कम पैसे दे रही है। इनते से पैसे में वह किराए के घर में नहीं रह सकता। इसलिए वह ऑफिस में ही रहने के लिए मजबूर है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी जरूरी चीजें और बिस्तर आदि लेकर ऑफिस क्यूबिकल में शिफ्ट होते हुए दिख रहे हैं। टिकटॉक पर सिमोन के इस वीडियो को करीब 12 मिलियन बार देखा गया।
घर के किराया के लिए पैसे नहीं
कर्मचारी का कहना है कि वह घर से अपने सारे सामान के साथ यहां रहने आए हैं क्योंकि ऑफिस से उन्हें इतनी सैलरी नहीं मिलती कि वो घर का किराया दे सके। उनके ज्यादातर साथी घर से ही काम कर रहे हैं। ऑफिस खाली रहता है ऐसे में उन्हें यहां रहने की पर्याप्त जगह मिली हुई है।
यह भी पढ़ें - मशहूर मॉडल लड़कों की इस हरकत से है परेशानी, बयां किया दिल का दर्द
ऑफिस के केबिन हो गया घर में तब्दील
सिमोन ने ऑफिस के केबिन में कपड़े, बैग, स्लीपिंग बैग आदि लगाकर घर में तब्दील कर दिया। वह नहाने-धोने के लिए ऑफिस के बाथरूम का इस्तेमाल करता। ऑफिस के ही फ्रिज में अपने खाने-पीने का सामान रखता।
यह भी पढ़ें - दुल्हन की एंट्री देख 'बेकाबू' हुआ दूल्हा, कर डाली ऐसी हरकत दंग रह गए लोग, देखें वीडियो
लोगों ने पूछे ऐसे अजीबोगरीब सवाल
हालांकि यह ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। तीन से चार दिन बाद ही ऑफिस की तरफ से उसको ऐसा ना करने के निर्देश मिल गया। साथ ही HR ने उन्हें सोशल मीडिया से ऑफिस में रहने के वीडियो हटाने के लिए भी कह दिया। वहीं सिमोन के वीडियो देखने के बाद लोग उसे अजीबोगरीब सवाल कर रहे है।
Published on:
20 Mar 2022, 12:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.