
Nancy Hauck
आपने कई तरह के अजीबोगरीब किस्से सुने और देखे होंगे। कई बार मां और बेटी एक साथ गर्भवती हो जाती और साथ ही उनकी डिलीवरी होती है। इस प्रकार से दो पीढ़ियां को एक साथ जन्म देते कई बार सास और बहू भी साथ बच्चे को जन्म देती है। लेकिन आज आपको एक अनोखी कहानी बताने जा रहे है जिसके बारे में पहले कभी नहीं सुना होगा। जी हां, एक महिला अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनने वाली है। एक दादी की कोख में पोती पल रही है। आइए जानते है इस अनोखी कहानी के बारे में।
इन दिनों नैंसी हॉक नाम की महिला सोशल मीडिया पर छाई हुई है। नैंसी ने जिस बच्चे को जन्म को देकर पाला-पोसा और बड़ा किया, अब वह उसी के बच्चे की मां बनने जा रही है। 56 वर्षीय महिला अपने अपने ही बेटे के बच्चे के अपने गर्भ में पाल रही है। नवंबर में वो अपनी पोती को जन्म देगी और दादी के बजाय उसकी मां कहलाएगी।
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के उताह की रहने वाली नैंसी के गर्भ में 32 साल के बेटे जेफ और 30 साल की बहू कैम्ब्रिया का बच्चा पल रहा है। वह अपने बेटे और बहू के लिए एक सरोगेट मदर बननी है। नवंबर में उनके घर में एक सदस्य की एंट्री होने वाली है। नैंसी जल्द ही अपनी पोती को जन्म देगी।
यह भी पढ़ें- 'मेरा डेथ सर्टिफिकेट खो गया है... मिले तो लौटा देना', वायरल विज्ञापन को देख लोगों के उड़ाए होश
डॉक्टरों के अनुसार 56 साल की नैंसी बिल्कुल ठीक है। उसकी यह पहली पोती नहीं है। इससे पहले भी उनके घर में 4 बच्चे हैं। इन सभी को उनकी बहू ने ही जन्म दिया है। हालांकि दोनों बार हुए जुड़वां बच्चों के दौरान उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। परिवार बढ़ाने की जिम्मेदारी अब खुद नैंसी ने उठाने का फैसला किया है। बता दें कि वह पहले 5 स्वस्थ बच्चों को जन्म दे चुकी है।
यह भी पढ़ें- दिल छू लेगा वीडियोः बच्चे ने निभाया बड़े भाई का फर्ज, भाई-बहन को पानी से बचाने के लिए किया ऐसा काम
Updated on:
12 Oct 2022 01:59 pm
Published on:
25 Sept 2022 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
