30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मेरा डेथ सर्टिफिकेट खो गया है… मिले तो लौटा देना’, वायरल विज्ञापन को देख लोगों के उड़ाए होश

इन दिनों अखबार में छपा एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, इस ऐड के जरिए एक जिंदा शख्स ने बताया है कि उसने अपना डेथ सर्टिफिकेट खो दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 24 Sep 2022, 12:56 PM IST

Death Certificate

Death Certificate

अखबार में आए दिन प्रकार के विज्ञापन दिए जाते हैं। अपनी जरूरत के अनुसार लोग इश्तेहार देते हैं। आपने कई सारे विज्ञापन देखे होंगे जिसमें किसी को वधू चाहिए, किसी को वर चाहिए तो किसी को किराएदार। इसके अलावा प्रॉपर्टी को लेकर भी कई प्रकार के विज्ञापन दिए जाते हैं। इनमें खोया पाया भी शामिल है। लेकिन इन दिनों एक अनोखा विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको देख हर कोई हैरान है। जी हां, एक शख्स ने अपना डेट सर्टिफिकेट खो दिया जिसको लेकर विज्ञापन दिया कि किसी को मिले तो लौटा दीजिए। आइए जानते हैं उसके बारे में।


दरअसल, वायरल न्यूज पेपर की कटिंग एक विज्ञापन है। जिसमें डेथ सर्टिफिकेट खो जाने के लिए जारी किया गया है। लोग इस बात से हैरान हैं कि किसी जीवित व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट कैसे बन सकता है। अगर गलती से बन भी गया तो उसके खो जाने की सूचना किसी अखबार के विज्ञापन में कैसे छप सकती है।


आईएएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने एक पेपर कटिंग ट्विटर पर शेयर की है। इसमें एक शख्स दावा कर रहा है कि उसका मृत्य प्रमाणपत्र खो गया है। यह जिस किसी को भी मिले वो मेरे पते पर लौटा दे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उस आदमी ने विज्ञापन में खुदा का पूरा पता दिया है। विज्ञापन देने वाले शख्स का नाम रंजीत कुमार है और वो असम का ही रहने वाला है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अखबार में छपे इश्तेहार में लिखा है कि दिनांक 07-09-22 को सुबह 10 बजे के करीब लुमडिंग बाजार (असम में ) में मेरा डेथ सर्टिफिकेट को गया है। मेरे डेथ सर्टिफिकेट का रजिस्ट्रेशन नंबर 93/18 और सीरियल नंबर 0068132 है। व्यक्ति ने अपने पिता का नाम और अन्य जानकारी भी इस विज्ञापन में दी है।

यह भी पढ़ें- दिल छू लेगा वीडियोः बच्चे ने निभाया बड़े भाई का फर्ज, भाई-बहन को पानी से बचाने के लिए किया ऐसा काम



इस पेपर कटिंग को देख हर कोई हैरान है और लोग मजाक भी कर रहे है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे है। वहीं एक यूजर ने कहा है कि अगर मिल जाए तो सर्टिफिकेट पहुंचाना कहां हैए स्वर्ग या नर्क में! कोई कह रहा है कि ऐसा भारत में ही हो सकता है। वहीं एक ने लिखा, क्या स्वर्ग से शख्स अपना डेथ सर्टिफिकेट मांग रहा।

यह भी पढ़ें- छुट्टी लीजिए और दिमाग को दुरुस्त रखिए, कंपनी ने कहा- 11 दिन करो मौज