
पेशाब के दौरान महिला को आता था कप भरकर खून, फिर शादी के दो दिन बाद हुआ ऐसा
नई दिल्ली। किसी की नई-नई शादी हुई हो और शादी के दो दिन बाद ही उसके साथ कुछ बड़ी अनहोनी हो जाए तो जिंदा बचने वाले पार्टनर के ऊपर क्या बीतेगी। ऐसा ही कुछ हुआ है एक लड़की के साथ। जिसकी शादी 18 दिसंबर को हुई और 20 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि इस महिला को पेशाब करने के दौरान लगभग एक कप भरकर खून आता था। इस महिला का नाम गैमा एपस्टेन था और वह इंग्लैंड के ग्रेटर मैनटेस्टर के मिडलटन शहर में रहती थी।
दो साल से थी यह प्राब्लम
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महिला को ये समस्या पिछले दो सालों से थी। जिसका उसने अलग-अलग कई डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन कोई भी डॉक्टर बीमारी की असली वजह का पता नहीं लगा पाया। वहीं डॉक्टर भी इस महिला की अनोखी बीमारी सुन कर हैरान रह गए थे। हालांकि मौत के कुछ समय पहले डॉक्टरों ने इस बात का पता लगा लिया था कि महिला को आंत का कैंसर है, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। यह ऐसा नाजुक समय था जब महिला के शरीर पर कीमोथैरेपी ने भी काम करना बंद कर दिया था।
मौत के दो दिन पहले हुई थी शादी
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, 37 साल की गैमा की शादी मौत के ठीक दो दिन पहले उसके दोस्त बेन ग्रीनवुड के साथ हुई थी। बता दें कि गैमा को हर महीने करीब पौने दो लाख रूपये की दवाईयों की जरूरत होती थी। मौते के एक दिन पहले डॉक्टरों ने गैमा को बता दिया था कि अब उसके शरीर पर दवाइयों और कीमोथैरेपी ने काम करना बंद कर दिया है। इस बारे में गैमा की बहन का कहना है कि मौत के समय वह पूरी तरह से टूट गई थी।
Published on:
02 Feb 2019 03:15 pm

बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
