6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Record : बहन ने लिखी 434 मीटर लंबी और 5 किलो वजन की चिट्ठी, जानिए पूरा मामला

आपने भाई और बहन के कई किस्से सुने और देखें होंगे। इन दिनों एक अनोखा मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। नाराज भाई को मनाने और उससे माफी मांगने के लिए बहन ने बहुत लंबी चिट्ठी लिख डाली। उन्होंने 434 मीटर लंबी और 5 किलोग्राम वजन की चिट्ठी लिखकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

2 min read
Google source verification
krishnapriya writes 434 meter long letter

krishnapriya writes 434 meter long letter

भाई और बहन का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत होता है। एक साथ खेलने कूदने से लेकर एक दूसरे से रूठना और उससे मनना हर किसी को आज भी याद है। बचपन की खट्टी मिट्टी यादें हमेशा याद रहती है। ये पुरानी यादें ही रिश्ते का और मजबूत बनाती है। आपने भाई और बहन के कई किस्से सुने और देखें होंगे। इन दिनों एक अनोखा मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। नाराज भाई को मनाने और उससे माफी मांगने के लिए बहन ने बहुत लंबी चिट्ठी लिख डाली। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतनी लंबी और वजन की लिखी की विश्व रिकॉर्ड बन गया। दरअसल, केरल की कृष्णाप्रिया ने अपने भाई नाम 434 मीटर लंबी और 5 किलोग्राम वजन की चिट्ठी लिखकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए जानते है पूरा मामला।

ब्रदर्स डे पर विश करना भूल गई
हम बात कर रहे है केरल के इद्दुकी में रहने वाली कृष्णाप्रिया की। उन्होंने अपने 21 वर्षीय भाई कृष्णप्रसाद को इतनी लंबी चिट्ठी लिखी कि वह विश्व रिकॉर्ड बन गया। यह चिट्ठी कृष्णाप्रिया ने तब लिखी थी, जब वो भाई को ब्रदर्स डे पर विश करना भूल गई। भाई से बात करने के लिए यह चिट्ठी है। डिजिटल के जमाने में कृष्णाप्रिया ने ऐसा किया आइए जानते है।

क्यों लिखी ये लंबी-चौड़ी चिट्ठी
पेशे से इंजीनियर कृष्णाप्रिया ने इस बार वर्ल्ड ब्रदर्स डे के मौके पर भाई के साथ नहीं थी। उन्होंने विश करना भी याद नहीं रहा। इसके बाद भाई ने मैसेज किया तो घंटों तक नहीं देखा। फिर भाई की याद में कुछ स्क्रीनशॉट्स भी भेजे। बहन को कोई जवाब नहीं मिला और उन्हें व्हाट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया। भाई ने बात करना बंद कर दिया तो उन्होंने चिट्ठी लिखना शुरू किया।

यह भी पढ़ें- ये है हवा में उड़ने वाला होटल, मिलेगी मॉल-जिम सहित ये सुविधाएं


12 घंटे में पूरा किया एक रोल
कृष्णाप्रिया ने वर्ल्ड ब्रदर्स डे के दूसरे दिन 25 मई से लिखना शुरू किया। पहले उन्होंने सामान्य पेपर पर लिखना शुरू किया, लेकिन बातें खत्म नहीं हो रही थीं। ऐसे में उन्होंने दुकान से 15 पेपर रोल खरीद आए। वह हर रोल को 12 घंटे में पूरा भर देती। इसके बाद मुश्किल से इन चिट्ठियां आपस में जोड़ा।

यह भी पढ़ें- कम्पनी ने गलती से भेजी कर्मचारी के अकाउंट में 286 बार सैलरी, इस्तीफा देकर हुआ फरार


5 किलोग्राम की चिट्ठी
इन पत्रों को लेकर वह पोस्ट ऑफिस पहुंचीं और उनका वजन किया तो 5.27 किलो हुआ। इनकी लंबाई 434 मीटर निकली। भाई कृष्णप्रसाद को जब यह पार्सल मिल वह हैरान रह गया। इसके बाद उसने कोलकाता के यूनिवर्सल रिकॉर्ड फोरम को लेटर भेजा। इसे बाद के रिकॉर्ड बनने की पुष्टि हुई।