17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस महिला ने 11 हजार बार छिदवाया शरीर, नहीं बचा कोई अंग, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज

कहते है ना शौक बड़ी चीज होती है। लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। कुछ लोग अपने ख्वाब को पूरा करने के लिए जान तक जोखिम में डाल देते है। स्कॉटलैंड की एक महिला ने अपने शरीर पर 11 हजार से ज्यादा छेद करवा रखे है। उसने गालए ठुड्डीए ब्रेस्टए हाथ और यहां तक की प्राइवेट पार्ट्स को भी नहीं छोड़ा।

2 min read
Google source verification
Elaine Davidson

Elaine Davidson

इस दुनिया में बहुत से लोग अपने अजीबोगरीब शौक के लिए जाने जाते है। कुछ लोग कार व बाइक रेसिंग का शौक रखता है तो कुछ लोग नई नई जगह घूमना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को फैशन और लाइफ़स्टाइल में रहना अच्छा लगता है तो कुछ लोग अपने शरीर पर अलग-अलग टैटू बनाने का शौक रखते हैं। आपने देखा होगा कि बहुत से लोग अपने पूरे शरीर पर अलग-अलग प्रकार के टैटू बना रखे हैं। इसी कड़ी में आज आपको एक ऐसे महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने शरीर पर कई प्रकार के टैटू बनवा रखे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस महिला ने अपनी बॉडी पर 11000 से भी ज्यादा टैटू है। इसके साथ ही उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड नाम कर रखा है। दिखने में यह महिला बहुत ही डरावनी नजर आती है। आइए जानते हैं इस महीने के बारे में।

पहली बार 1997 में करवाई थी पियर्सिंग
आज हम बात कर रहे है स्कॉटलैंड के एडिनबर्घ में रहने वाली 65 साल की एलाइने डैविडसन (Elaine Davidson) के बारे में। एलाइने को देखकर कोई भी डर सकता है। उन्होंने अपने शरीर को 11 हजार 3 बार छिदवाया है। एलाइने अपनी बॉडी पर पहली बार साल 1997 में पियसिंग करवाई थी। साल 2019 में उनकी पियर्सिंग को गिना गया तो उनकी संख्या 11 हजार को पार कर चुकी। इसके बाद भी उनको चैन नहीं है वह लगातार एक के बाद एक कई जगहों पर पियर्सिंग करवा रही है।

यह भी पढ़ें- यह है अमेरिका की सबसे खतरनाक जेल, जहां कांप जाती थी कैदियों की रुह!



25 साल में 11 हजार बार छिदवाया शरीर
एलाइने ने 25 साल की उम्र में अपनी शरीर में इतने छेद करवा लिए कि यह विश्व रिकॉर्ड बन गया। जनवरी 2019 में 11 हजार तीन छेद करवाने के साथ ही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस महिला का चेहरा दिखने में बहुत ही डरावना हो गया है। अगर अचनाक कोई इसको देख ले को डर के मारे उसकी चीखे निकल जाएगी। वह अपने इस लुक को लेकर काफी खुश, क्योंकि वह खुद को दुनिया की भीड़ से अलग दिखना पसंद करती है।

यह भी पढ़ें- नाक-होंठ-जीभ और उंगलियां कटवा कर एलियन बना शख्स, मांगने गया जॉब तो कंपनी से मिला ऐसा जवाब, बोला- 'अब क्या करूं'

प्राइवेट पार्ट्स को भी नहीं छोड़ा
विश्व रिकॉर्ड बनने के बाद भी वह शरीर में छेद करवा रही है। अभी तक एलाइने के शरीर हर एक हिस्सा छेदा जा चुका है। इसमें उसके माथे से लेकर गालए ठुड्डीए ब्रेस्टए हाथ और यहां तक की प्राइवेट पार्ट्स भी शामिल है। इस रिकॉर्ड को बनाने से पहले एलाइने एक नर्स के तौर पर काम करती थी। एलाइने अक्सर अपनीं पीयर्सिंग्स में अलग.अलग गहने के लुक में नजर आती है। वह ब्राइट मेकअप करती है और अपने बालों को रंगीन पंखों से सजाती है।