
young man was scaring chicken with stick
आपने देखा होगा कि बहुत लोग जानवरों को परेशान करते रहते है। बहुत से जानवर डर जाते या वहां से चले जाते है। कुछ डिफेंस में ऐसा करते है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती है। कई बार जानवर इंसान पर भी हमला कर देते है। इस प्रकार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। एक लड़का मुर्गे को डरने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वह लड़के पर हमला कर देते है। इसके बाद जो होता है उसको देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वायरल वीडियो में देख सकते है कि किसी जंगल के आस पास का दृश्य है। पास में एक लकड़ी की झोपड़ी बनी हुई है। उसके दरवाजे पर एक मुर्गा खड़ा है। वहीं एक लड़का भी खड़ा नजर आ रहा है। लड़के के हाथ में एक लकड़ी की मदद से मुर्गे को डराने की कोशिश कर रहा है। हालांकि युवक को बिल्कुल भी इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि आगे उसके साथ होने वाला है।
लड़के ने मुर्गे को लकड़ी से डराया तो पहले तो मुर्गा देखता रहा। जानवर ने डिफेंस में कुछ ऐसा किया जिसको देखकर लड़के को वहां से भागना पड़ा। अचानक मुर्गे ने लड़के पर हमला कर दिया। इसके बाद लड़का डरकर भागने लगा और एक पेड़ में गिर गया। पेड़ से टकराकर वह लड़का नीचे की तरफ एक छोटी सी खाईनुमा जगह में गिर जाता है। हालांकि गनीमत रही कि लड़के को कोई चोट नहीं आई। युवक मुर्गे के हमले से बुरी तरह डर गया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर Figen नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। अब इंटरनेट पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इसको करीब 30 हजार व्यूज मिल चुके हैं। वहीं बडत्री संख्या में लोग अपनी राय भी दे रहे हैं।
Published on:
20 Dec 2022 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
